फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Internet services closed from this morning due to farmers' march to Delhi, Section 144 imposed

Hisar News: किसानों के दिल्ली कूच के चलते आज सुबह से इंटरनेट सेवाएं बंद, धारा 144 लागू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 09:30 PM IST
विज्ञापन
Internet services closed from this morning due to farmers' march to Delhi, Section 144 imposed
हिसार। किसान संगठनों की ओर से 13 फरवरी को दिल्ली कूच के चलते जिले में रविवार सुबह 6 बजे से 13 फरवरी तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। पंजाब की तरफ से आने वाले व्यावसायिक वाहनों पर रोक लगा दी है। जिलाधीश ने जिले में धारा 144 लागू कर दी है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की तीन कंपनियों को तैनात किया है। पुलिस विभाग की तरफ से केंद्र से अर्धसैनिक बल की मांग की है। शनिवार को पुलिस कर्मचारियों ने पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल की।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने बताया कि 13 फरवरी को किसान संगठनों द्वारा दिल्ली कूच के चलते हरियाणा से गुजरते हुए पंजाब, चंडीगढ़ की तरफ से आने वाले सभी मार्गाें को व्यावसायिक वाहनों के लिए बंद कर दिया है। पंजाब और चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले सभी व्यावसायिक वाहनों का हिसार व हरियाणा में प्रवेश वर्जित है। अगर कोई भी व्यावसायिक वाहन जिले की सीमा में प्रवेश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 13 फरवरी से शुरू होने वाले किसान आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से जिले में धारा 144 लागू कर दी है।
विज्ञापन




पुलिस ने की मॉक ड्रिल
शनिवार सुबह पुलिस लाइन एरिया में पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में पुलिस कर्मचारियों ने मॉक ड्रिल की। पुलिस कर्मचारियों को बताया कि किस प्रकार से भीड़ से निपटा जा सकता है। भीड़ को कैसे नियंत्रण में करना है। पुलिस की तीन कंपनियां तैनात कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed