फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Interlocking and CC roads will be constructed in Defence and Bishnoi Colony at a cost of Rs 79.29 lakh.

Hisar News: डिफेंस व बिश्नोई कॉलोनी में 79.29 लाख रुपये से इंटरलॉकिंग व सीसी सड़कें बनेंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Interlocking and CC roads will be constructed in Defence and Bishnoi Colony at a cost of Rs 79.29 lakh.
हिसार। शहर के वार्ड 17 की डिफेंस कॉलोनी व बिश्नोई कॉलोनी में सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। नगर निगम की तरफ से इंटरलॉकिंग व सीसी सड़काें का निर्माण किया जाएगा। निगम की तरफ से सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर लगा दिया गया है, जो 14 जनवरी को खुलेगा। इनके निर्माण पर 79.29 लाख रुपये की लागत अनुमानित है।
विज्ञापन

इन दोनों कॉलोनियों में लंबे समय से सड़कों की सुध नहीं ली गई थी। इस कारण से सड़कों की हालत काफी खस्ता हो गई थी। इन कॉलोनियों के लोग भी काफी समय से सड़कों के निर्माण की मांग कर रहे थे। वार्ड के पार्षद राजेश अरोड़ा की तरफ से भी यह समस्या निगम अधिकारियों के समक्ष रखी गई थी, जिसके बाद अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

दोनों कॉलोनियों में 10 सड़कों का होगा निर्माण
इस टेंडर के तहत इन दोनों कॉलोनियों में करीब 10 सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें इंटरलॉकिंग के अलावा सीसी सड़कें भी शामिल हैं। इसके अलावा जवाहर नगर की कुछ सड़कों की मरम्मत का कार्य भी किया जाएगा। चूंकि जवाहर नगर में अमृत टू के तहत नई सीवर लाइन बिछाई जानी प्रस्तावित है तो इसे देखते हुए अभी यहां सड़कों का निर्माण नहीं किया जाएगा। वहीं सुंदर नगर में मास्टिक की सड़कें बनाई जाएगी। इसके लिए भी निगम ने टेंडर लगाया हुआ है, जो 8 जनवरी को खुलेगा। इनके निर्माण पर करीब 66.33 लाख रुपये खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों कॉलोनियों की कई सड़कें काफी जर्जर हो गईं थी। करीब 15-20 साल से इन सड़कों की सुध नहीं ली गई थी। अब निगम अधिकारियों से इन सड़कों को बनवाने की मांग की थी। निगम ने टेंडर लगा दिया है। जल्द ही लोगों को टूटी सड़कों से राहत मिलेगी।
- राजेश अरोड़ा, पार्षद, वार्ड 17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed