{"_id":"5e5817538ebc3ef3d154f284","slug":"instead-of-rs-313-per-yard-now-rs-225-will-have-to-be-enhanced-hisar-news-rtk5444584139","type":"story","status":"publish","title_hn":"313 रुपये प्रति गज के बजाय अब 225 रुपये देनी होगी एन्हांसमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
313 रुपये प्रति गज के बजाय अब 225 रुपये देनी होगी एन्हांसमेंट
विज्ञापन
काफी समय से एन्हांसमेंट की प्रताड़ना झेल रहे सेक्टर 16-17 के निवासियों को दो बड़ी राहत मिली है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने उच्च न्यायालय में माना है कि नई गणना के अनुसार सेक्टरवासियों को एन्हांसमेंट के नोटिस दिए जाएंगे। पहले पुनर्गणना में जो एन्हांसमेंट 313 रुपये प्रति गज हो गई थी, वह अब 225 रुपये प्रति गज हो गई है। सेक्टर 16-17 एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र श्योराण ने बताया कि 24 फरवरी को अवमानना के मामले में एचएसवीपी अधिकारियों ने उच्च न्यायालय में पेश होकर माना कि प्राधिकरण की ओर से सेक्टरवासियों को पूर्व में दिए गए नोटिस निरस्त कर दिए गए हैं। अब उच्च न्यायालय के निर्देशों पर हुई पुनर्गणना के हिसाब से ही सेक्टरवासियों को एन्हांसमेंट के नोटिस दिए जाएंगे और उसी अनुसार राशि भरवाई जाएगी।
साउथ बाईपास का 70 प्रतिशत भार प्राधिकरण वहन करेगा
जितेंद्र श्योराण ने कहा कि पिछले दिनों हुई पुनर्गणना में जो एन्हांसमेंट 313 रुपये प्रति गज थी, उस पर एसोसिएशन की कमेटी ने कुछ तथ्य रखे थे, जो सही पाए गए। इसके आधार पर साउथ बाईपास का 70 प्रतिशत भार प्राधिकरण वहन करेगा जबकि 30 प्रतिशत भार सेक्टरवासियों पर पड़ेगा। इसके बाद 313 रुपये प्रति गज वाली एन्हांसमेंट अब घटकर 225 रुपये प्रति गज रह गई है। उन्होंने प्राधिकरण से अपील की कि सेक्टरवासियों के खाते जल्द अपडेट करवाएं ताकि वे यह राशि भर सकें।