फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   INSO submitted a memorandum to the GJU registrar against the fee hike

Hisar News: फीस वृद्धि के खिलाफ इनसो ने जीजेयू रजिस्ट्रार को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
INSO submitted a memorandum to the GJU registrar against the fee hike
जीजेयू रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपते इनसो के पदा​धिकारी।  
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) से संबद्ध विभिन्न कॉलेजों में फीस में बढ़ोतरी की गई है। इसके विरोध में बुधवार को इनसो जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कॉलेजों के विद्यार्थी विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार विजय कुमार से मिले और फीस कम करने की मांग उठाई। इस पर रजिस्ट्रार ने आश्वासन देते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी कमेटी से इस बारे में चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


इनसो जिलाध्यक्ष अज्जू घनघस ने बताया कि पिछले साल भी स्टूडेंट वेलफेयर, स्पोर्ट्स, इक्विपमेंट और कोर्स फीस बढ़ाई गई थी, लेकिन कॉलेजों में न तो स्पोर्ट्स की कोई अच्छी सुविधा मिली और न पीने के पानी की व्यवस्था। वाशरूम भी गंदे पड़े हैं। इनसो ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को एक हफ्ते का समय दिया है, अगर मांगें नहीं मानी गईं तो विद्यार्थी आंदोलन करेंगे। इस मौके पर हर्ष शर्मा, आर्यन, दीपक, शिवा मलिक, योगी, आवेश, अजय, मोहित, कुलदीप, हेमंत, प्रवीण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed