{"_id":"34506b8f607ec157be14aa8caa9988a6","slug":"inso-conclave-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल कॉलेज से ही गुजरता है सक्रिय राजनीति का रास्ता : इनसो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल कॉलेज से ही गुजरता है सक्रिय राजनीति का रास्ता : इनसो
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Fri, 11 Dec 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि हर युवा को राजनीति के ककहरा सीखना जरूरी है। लोक नायक जयप्रकाश नारायण जैसे नेता छात्र राजनीति से ही निकले।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. चंद्रशेखर ने भी छात्र जीवन से राजनीति सीखी फिर देश के प्रधानमंत्री बने। तोशाम रोड स्थित रिसॉर्ट में इनसो के राष्ट्रीय अधिवेशन में दूसरे दिन बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सक्रिय राजनीति में जाने का रास्ता स्कूल-कॉलेज से होकर जाता है।
विज्ञापन
जरूरी है कि दायरे में रह कर विद्यार्थी जीवन में राजनीति करें, पर यह राजनीति शिक्षा की कीमत पर नहीं होनी चाहिए। उन्होंने देश-विदेश की क्रांतियों के उदाहरण देते हुए कहा कि राजनीति बदलाव के लिए जागरूक और पढ़े लिखे युवाओं को आगे आना होगा। देश के अनेक ऐसे नेता हुए हैं जो छात्र राजनीति से शुरुआत करके प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर उनमें से एक थे।
विज्ञापन
हरियाणा में इनसो राजनीति में आने का सर्वश्रेष्ठ प्लेटफार्म है। जुलाना से विधायक परमिंद्र सिंह ढुल ने युवाओं से आह्वान किया कि वे बलिदान के रास्ते पर चल कर प्रदेश की जनता के सारथी बनें। उन्होंने कहा कि काम करने के साथ साथ सही सोच होना जरूरी है।
युवा प्रदेश की भलाई के लिए सोचें। युवाओं को दिशा देना जरूरी है। इनसो के पदाधिकारी यह काम बखूबी कर सकते हैं। इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. केसी बांगड़ ने कहा कि युवाओं का जितना एक्सपोजर और ज्ञान होगा, समाज में जागरूकता उतनी ही तेजी से आएगी।
नूंह से विधायक जाकिर हुसैन व फिरोजपुर झिरका से विधायक नसीम अहमद ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरे राजनीतिक जीवन की शरुआत छात्र जीवन से हुई थी और मैं दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति से जुड़ गया था।
तीन साल में दस लाख युवा जोडे़ंगे
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि इनसो आगामी एक वर्ष में इनसो के माध्यम से तीन लाख नए युवाओं को जोड़ेगी। अगले तीन साल में करीब दस लाख युवा इनसो के माध्यम से इनेलो में जुडे़ंगे। सामाजिक कार्यों के लिए इनसो की मुहिम जारी रहेगी।
सिल्क पूनिया ने हिसार को चुनने के लिए जताया आभार
इनसो के जिला अध्यक्ष सिल्क पूनिया ने वक्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के पहले अधिवेशन के लिए हिसार जिले को चुना जाना हिसार इनसो के लिए गौरव का विषय है। इन दो दिनों में इनेलो के सीनियर लीडर्स से बहुत कुछ सीखने को मिला। यह जीवन का सबसे बड़ा बदलाव साबित होगा।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर विधायक अनूप धानक, वेद नारंग, जिला प्रधान राजेंद्र लितानी, इनसो के प्रभारी प्रो रणधीर सिंहचीका, प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देसवाल, कुलदीप नारा, अनिल घणघस, हिमांशु पानू,आशीष कुंडू, संदीप डूडी, बिंदू कोहाड़,मोनिका चौधरी, हिमांशु, सुनाम नैन, अश्विनी वर्मा रमन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।