{"_id":"6352ea45103d2a37243b1fae","slug":"inld-worker-will-not-tease-at-first-will-not-leave-later-will-teach-a-lesson-well-abhay-chautala-hisar-news-hsr645284972","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो कार्यकर्ता पहले तो छेड़ेगा नहीं, बाद में छोड़ेंगे नहीं, अच्छी तरह सबक सिखाएंगे : अभय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो कार्यकर्ता पहले तो छेड़ेगा नहीं, बाद में छोड़ेंगे नहीं, अच्छी तरह सबक सिखाएंगे : अभय चौटाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। आदमपुर उपचुनाव में इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला का 2.51 मिनट का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उन्होंने कहा कि मैं स्वयं कुलदीप बिश्नोई से बात करूंगा कि चुनाव लड़ना है या लड़ाई लड़नी है। अगर इतना घमंड है कि वह बदमाशी के बल पर हमारी पार्टी के साथियों-समर्थकों को रोकने की कोशिश करता है, तो पूछ भी लूंगा कि क्या चाहते हो तुम। इनेलो का कार्यकर्ता पहले किसी को छेड़ेगा नहीं, बाद में छोड़ेगा नहीं, फिर सबक सिखाएंगे अच्छी तरह। फिर तो वहम निकाल देंगे।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि मैंने कई लोगों का वहम निकाला है। यह पहली बार नहीं है, इस तरह की शरारत इन्होंने मेरे विधानसभा क्षेत्र में दो बार कराने की कोशिश की है। दोनों दफा मैंने इनकी अच्छी तरह से तसल्ली कराई है। अब भी इन लोगों को खुले तौर पर कह रहा हूं कि यह प्रजातंत्र है। सभी को वोट मांगने का अधिकार है। आपके माध्यम से यह उसको यह बात समझाना चाहता हूं कि इस तरह की बौखलाहट में कुछ नहीं रखा। अगर अच्छे काम किए होते तो आज इस तरह की ओछी हरकत करने की जरूरत नहीं पड़ती। जिस गांव में यह काम किया है, उस सीसवाल गांव में स्वामी जी को लेकर जाऊंगा। वहां देखूंगा कौन इस तरह की हरकत दोबारा करता है। यह तो सरासर गुंडागर्दी है। सरकार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। ऐलनाबाद के मेरे चुनाव में हजारों पुलिस काफिले के साथ गुंडे बदमाश चलते थे। लोगों को डराने, भय का माहौल पैदा करने का प्रयास किया। लोगों ने उनको सबक सिखाने का काम किया।
गौरतलब है कि जनता कल्याण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महाराज जसमेर सिंह ने शुक्रवार को इनेलो को समर्थन देने का एलान किया। आदमपुर में मीडिया से बातचीत के समय महाराज जसमेर ने आरोप लगाया कि कुलदीप बिश्नोई ने साजिश के तहत उनके काफिले पर हमला कराया। उनक गाड़ियों के शीशे तोड़े गए।
विज्ञापन
अभय चौटाला की धमकी भरे वीडियो की हमें कोई जानकारी नहीं है। जनता के बीच जाने के लगातार कार्यक्रम होने के कारण सोशल मीडिया को नहीं देख पा रहे हैं। बिना पूरी जानकारी कुछ नहीं कहना चाहूंगा।
कुलदीप बिश्नोई, पूर्व विधायक, आदमपुर