{"_id":"634912f3c12a6957686e9bcb","slug":"inld-candidate-kurda-ram-filed-nomination-for-adampur-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adampur By-Poll: ओमप्रकाश चौटाला ने कार्यकर्ताओं को दी प्रचार में जुटने की सलाह, इनेलो प्रत्याशी ने भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Adampur By-Poll: ओमप्रकाश चौटाला ने कार्यकर्ताओं को दी प्रचार में जुटने की सलाह, इनेलो प्रत्याशी ने भरा पर्चा
Fri, 14 Oct 2022 01:13 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 14 Oct 2022 01:13 PM IST
सार
ओपी चौटाला ने कहा कि जिन लोगों की पेंशन काटी गई, उन्हें ब्याज समेत पेंशन दी जाएगी। 10 हजार बच्चों को नौकरी देने के लिए दस साल की सजा काट कर आया हूं। सरकार बनने पर लाखों बच्चों को नौकरी दूंगा चाहे इसके लिए मुझे फांसी पर भी चढ़ना पड़े।
विज्ञापन
इनेलो प्रत्याशी ने भरा नामांकन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदमपुर उपचुनाव के लिए इनेलो प्रत्याशी कुरड़ाराम ने शुक्रवार को पूर्व सीएम ओपी चौटाला, इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला की मौजूदगी में नामांकन भरा। इस मौके पर पूर्व सीएम ओपी चौटाला ने समर्थकों से कहा कि खाली नारे लगाने से काम नहीं चलेगा। आदमपुर में अपनी जीत के लिए जुट जाएं।
विज्ञापन
ओपी चौटाला ने कहा कि जिन लोगों की पेंशन काटी गई, उन्हें ब्याज समेत पेंशन दी जाएगी। 10 हजार बच्चों को नौकरी देने के लिए दस साल की सजा काट कर आया हूं। सरकार बनने पर लाखों बच्चों को नौकरी दूंगा चाहे इसके लिए मुझे फांसी पर भी चढ़ना पड़े। उन्होंने कहा कि आज से ही सभी की ड्यूटी लगा दी जाएगी। 15 अक्तूबर से सभी प्रचार में जुट जाएं। मतदान होने तक कोई कार्यकर्ता अपने घर न रहे। आदमपुर में हर घर में जाकर संपर्क करें। आदमपुर से इनेलो प्रत्याशी कुरड़ाराम ने कहा कि मैं चौधरी देवीलाल की नीतियों का समर्थक रहा हूं। हमेशा किसान हित के लिए काम किया है।
विज्ञापन
कौन है कुरड़ाराम...
कुरड़ाराम ने हविपा से वर्ष 2000 में आदमपुर चुनाव लड़ा था। उन्हें कुल वोट का पौने चार प्रतिशत यानी 3416 वोट मिले थे। हविपा के कांग्रेस में विलय होने के बाद कुरड़ाराम कांग्रेस में आ गए थे। लोहारु व तोशाम विधानसभा के पर्यवेक्षक और वर्ष 2007 से 2014 तक कांग्रेस में प्रदेश संगठन सचिव रह चुके हैं। जल संघर्ष समिति के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को नहरी पानी दिलाने की लड़ाई लड़ी। मुआवजे की लड़ाई में भी किसानों की अगुवाई करते रहे हैं।
विज्ञापन