फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Initiatives to curb crime through citizen participation and promptness of the system

Hisar News: नागरिकों की सहभागिता और व्यवस्था की तत्परता से अपराध पर रोक की पहल

Fri, 10 Jul 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 10 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Initiatives to curb crime through citizen participation and promptness of the system
हिसार। सजग नागरिकता ही एक सुरक्षित समाज की आधारशिला है। इसी मूलमंत्र को चरितार्थ करते हुए हिसार पुलिस ने जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और नशा तस्करी और आपराधिक प्रवृत्तियों पर रोक के लिए जनता से सहभागिता का आह्वान किया है। सूचना तंत्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धांत ने दो विशेष मोबाइल नंबर जारी कर नागरिकों से सीधे संवाद का माध्यम स्थापित किया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि अब कोई नागरिक मोबाइल नंबर 88140-12342 और 88140-57100 पर दिन-रात किसी भी समय पुलिस को किसी भी प्रकार की सूचना दे सकता है। इन दोनों मोबाइल नंबरों पर आम नागरिक कॉल करने के साथ-साथ व्हाट्सएप के माध्यम से भी फोटो, वीडियो, लोकेशन अथवा किसी भी प्रकार की सूचना भेज सकते हैं। प्राप्त प्रत्येक सूचना पर हिसार पुलिस त्वरित संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगी और सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन

---------------------
प्रत्येक सूचना का रखा जाएगा रिकॉर्ड
सूचना प्राप्त होते ही कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारी संबंधित थाना, चौकी अथवा शाखा के जिम्मेदार अधिकारी को तुरंत अवगत कराएंगे ताकि बिना देरी के आवश्यक पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही कंट्रोल रूम में प्राप्त प्रत्येक सूचना का विधिवत रिकॉर्ड रखा जाएगा। कॉल करने वाले व्यक्ति का विवरण, सूचना का संक्षिप्त विवरण, सूचना प्राप्त होने का समय और संबंधित अधिकारी को सूचना भेजे जाने का विवरण कंट्रोल रूम रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा जिससे प्रत्येक सूचना की प्रभावी मॉनिटरिंग और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed