{"_id":"6abebb97b8f434773b030bc0","slug":"information-regarding-public-welfare-schemes-will-be-provided-and-suggestions-for-development-will-be-sought-from-villagers-hisar-news-c-129-1-hns1001-111791-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी, विकास के लिए ग्रामीणों से मांगें जाएंगे सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी, विकास के लिए ग्रामीणों से मांगें जाएंगे सुझाव
Fri, 02 Oct 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
हांसी। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें ग्रामीणों को स्वच्छता, नशा मुक्ति, फैमिली आईडी में आवश्यक सुधार, स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकारी सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। गांव के विकास और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर ग्रामीणों से सुझाव भी लिए जाएंगे।
डीडीपीओ संदीप भारद्वाज ने बताया कि विशेष ग्राम सभाओं का उद्देश्य ग्रामीणों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना है। ग्राम सभाओं में घर-घर कचरा संग्रहण, कचरे के उचित निस्तारण और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वच्छ पेयजल, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली और बीमारियों से बचाव संबंधी जानकारी भी दी जाएगी।
भारद्वाज ने बताया कि फैमिली आईडी में गलतियों से जुड़ीं समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। विभिन्न विभागों की योजनाओं और जनसमस्याओं पर भी चर्चा होगी, ताकि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा हो। नशा मुक्ति अभियान के तहत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त समाज के निर्माण में ग्रामीणों की भूमिका पर चर्चा की जाएगी। स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों और ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श होगा।
विज्ञापन
रिफॉर्म उत्सव की भी दी जाएगी जानकारी
डीडीपीओ ने बताया कि रिफॉर्म उत्सव के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी जाएगी। सामाजिक कल्याण योजनाओं और सरकारी सेवाओं को लेकर सुझाव लिए जाएंगे तथा आवश्यकतानुसार सेवा वितरण और योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा चुके हैं। उनकी देखरेख में ग्राम सभाएं और जागरूकता गतिविधियां होंगी। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर भी उपलब्ध कराई जाएगी जिससे निगरानी, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।