{"_id":"5884fa114f1c1b1a6eefee8d","slug":"inelo-leader-sohan-singh-hisar-sucide-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो नेता तलवार ने 2.25 करोड़ न मिलने से आहत हो पिया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो नेता तलवार ने 2.25 करोड़ न मिलने से आहत हो पिया जहर, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Mon, 23 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
ज्वैलर्स सोहन सिंह तलवार - फाइल फोटो
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन नेशनल लोकदल पिछड़ा वर्ग के जिला वरिष्ठ उप प्रधान कसाबा मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय सोहन सिंह तलवार ने जहरीला पदार्थ पीकर खुदकुशी कर ली। वह पेशे से ज्वैलर थे। उन्होंने 2.25 करोड़ रुपये न मिलने से आहत होकर यह कदम उठाया। ज्वैलर ने सुसाइड नोट में दो ज्वैलर्स को खुदकुशी का जिम्मेवार ठहराया है। पुलिस ने इस संबंध में उक्त दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
मुलतानी चौक के पास कसाबा मोहल्ला के सोहन सिंह तलवार की खजांचियान बाजार में कोमल ज्वैलर के नाम से दुकान है। कसाबा मोहल्ला के मोनू ने बताया कि उनके पिता सोहन सिंह राजगुरु मार्केट के सरस्वती ज्वैलर शोरूम में ऑर्डर मिलने पर जेवर बनाकर देते रहे हैं। 19 साल से उनका यह व्यवहार शोरूम संचालक बल्ली वगैरहा के साथ चला आ रहा था। मोनू ने बताया कि अब हम तीनों भाई जेवर बनाकर देते थे और उनके पिता बिजनेस की निगरानी करते थे। पिछले 19 साल से उनके पिता सोहन सिंह जेवर बनाकर शोरूम संचालक बल्ली को देते रहे। वह कारीगरी के आधे रुपये लेकर आधे शोरूम संचालक के पास जमा करा देते थे।
विज्ञापन
एक साल पहले हिसाब करने से मुकर गया था शोरूम संचालक
मोनू ने बताया कि शोरूम संचालक बल्ली उनके पिता सोहन सिंह को कहता था कि वह जब मर्जी अपने रुपये वापस ले ले। वह रुपये मांगने पर तुरंत हिसाब कर देगा। 19 साल का यह हिसाब 2.25 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल जनवरी महीने में उसके पिता सोहन सिंह ने शोरूम संचालक से हिसाब करने की बात कही तो उन्होंने पहली बार उसका बदला हुआ चेहरा देेखा। बल्ली ने हिसाब करने से साफ इनकार कर दिया। वह अपनी बात से मुकर गया। उसके बाद उनके पिता ने सोचा कि शायद बल्ली का मूड खराब था, जिसके चलते वह गुस्से में हिसाब न करने की बात कह गया।
विज्ञापन
उससे फिर बात करेंगे। मोनू ने बताया कि बाद में भी दो बार बात की तो तब भी बल्ली ने हिसाब करने से इनकार कर दिया। उनके पिता इसके चलते डिप्रेशन में चले गये। उनके पिता ने शनिवार तड़के तीन बजे सुसाइड नोट लिखकर जहर निगल लिया। वह बेड से गिरे तो हमारी मां हरजीत कौर की नींद खुली और फिर हमको मामले से अवगत कराया। उन्होंने पिता को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस पीआरओ विजय कुमार ने बताया कि सिटी थाना पुलिस ने इस बारे में सरस्वती ज्वैलर शोरूम संचालक बलराम उर्फ बल्ली और एक अन्य शिवकुमार सोनी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। जांच में कोई और नाम सामने आया तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।