फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Indian students pursuing MBBS in Ukraine will now be able to complete degrees in Poland

यूक्रेन में एमबीबीएस कर रहे भारतीय विद्यार्थी अब पोलैंड में पूरी कर सकेंगे डिग्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Indian students pursuing MBBS in Ukraine will now be able to complete degrees in Poland
हिसार। ऑनलाइन क्लास लगाता चिराग। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। यूक्रेन-रूस युद्ध के चलते यूक्रेन से स्वदेश लौटे भारतीय एमबीबीएम विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। यूक्रेन की कीव मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस कर रहे भारतीय विद्यार्थी अब पोलैंड में अपनी डिग्री पूरी कर सकेंगे। कीव यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लास शुरू हो चुकी है। विद्यार्थियों ने बताया कि यूनिवर्सिटी प्रोफेसर व डॉक्टर्स द्वारा निर्धारित समय पर गूगल मीट या अन्य प्लेटफार्म के जरिये क्लास लगाई जा रही है।
विज्ञापन

कीव यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी चिराग ने बताया कि उनकी यूनिवर्सिटी का पोलैंड में एक ब्रांच है। कीव यूनिवर्सिटी से ऑफर लेटर मिलते ही भारतीय विद्यार्थी पोलैंड यूनिवर्सिटी में अपना दाखिल लेकर पढ़ाई जारी रख सकेंगे। वहीं दूसरे ओर यूक्रेन की खारकीव यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस करने वाले विद्यार्थियों के पास अभी तक दूसरी जगह एडमिशन लेने की सूचना नहीं आई। खारकीव यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हिसार के विद्यार्थियों ने बताया कि जुलाई-अगस्त महीने में छुट्टियां रहती हैं। सितंबर महीने के पहले सप्ताह में ऑनलाइन क्लास शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि यूक्रेन-रूस युद्घ के चलते भारतीय विद्यार्थी यूक्रेन में फंस गए थे, जो कि भारत सरकार के प्रयास से सुरक्षित भारत वापस आ गए थे। इनमें हिसार जिले के करीब 150 विद्यार्थी शामिल थे जो कि यूक्रेन मेें कीव व खारकीव सहित अन्य अन्य यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूक्रेन की कीव यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस कर रहे हिसार निवासी छात्र चिराग ने बताया कि 11 अगस्त से उनकी ऑलनाइन क्लास शुरू हो गई है। कीव यूनिवर्सिटी की पोलैंड में ब्रांच है। विवि की ओर से अब पोलैंड यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने का संदेश मिला है। ऑफर लेटर मिलते ही उनको पोलैंड में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
खारकीव यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस कर रहे हिसार निवासी सागर ने बताया कि खारकीव यूनिवर्सिटी की ओर से उनके पास अभी किसी दूसरे देश की यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने से संबंधित कोई जानकारी नहीं आई है। सागर ने बताया कि सितंबर महीने में ऑनलाइन क्लास शुरू होगी।

खारकीव यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस कर रही हिसार निवासी छात्रा सोनिया के पिता डॉ. ओपी सांगवान ने बताया कि अभी तक किसी अन्य यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने के आदेश नहीं आए हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन क्लास लगाने की गाइडलाइन आई हैं। सितंबर महीने में ऑनलाइन क्लास शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed