{"_id":"579664bc4f1c1b8e0121e5c3","slug":"indian-army-1650-candidate-cooling-room-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती : दौड़ में गिरने वालों को लिए बनाए जाएंगे कूलिंग रूम, 16560 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती : दौड़ में गिरने वालों को लिए बनाए जाएंगे कूलिंग रूम, 16560 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
Updated Tue, 26 Jul 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती
- फोटो : buraeau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाबीर स्टेडियम में सेना भर्ती में शामिल होने वाले 16560 अभ्यर्थियों के लिए एक नया कदम उठाया गया है। इस बार सेना भर्ती में दौड़ते समय चक्कर खाकर गिरने वाले अभ्यर्थियों के लिए स्टेडियम में कूलिंग रूम बनाए जाएंगे, जिससे 1600 मीटर की दौड़ में गर्मी और डी-हाईड्रेशन के कारण गिरने वाले अभ्यर्थी को इन कमरों में ले जाकर सामान्य स्थिति में लाया जाएगा और अभ्यर्थी मेडिकल जांच के बाद दोबारा दौड़ के लिए आ सकेंगे। इससे अभ्यर्थियों को भर्ती के लिए दोबारा दौड़ने का मौका मिल सकेगा। कूलिंग रूम में डॉक्टर द्वारा स्वीकृति मिलने पर अभ्यर्थी दोबारा दौड़ के लिए सेना अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। कूलिंग रूम में बेड, कूलर व बर्फ की व्यवस्था की जाएगी। इन कमरों के तापमान को भी अनुकूल रखा जाएगा।
सिविल अस्पताल के डॉक्टर भी रहेंगे भर्ती के दौरान 27 जुलाई से शुरू होने जा रही सेना भर्ती में इस बार सिविल अस्पताल से भी डॉक्टरों की टीम भर्ती के दौरान उपस्थित रहेगी। इन डॉक्टरों को कूलिंग रूम में ड्यूटी दी जाएगी। इनके साथ हरियाणा के बाहर से आई सेना की मेडिकल टीम भी उपस्थित रहेगी। कुल आठ डॉक्टर भर्ती के दौरान उपस्थित रहेंगे।
पंजे से कोहनी तक के टैटू होंगे मान्य
सेना निर्देशक आर रंजन ने बताया कि सेना भर्ती में सिर्फ हाथ के पंजे से कोहनी तक हथेली वाली साइड के हाथ पर टैटू मान्य होंगे, बाकी पूरे शरीर पर कहीं भी टैटू होता है तो ऐसे अभ्यर्थी सेेना भर्ती में शामिल नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
भाग दो, फोटो
सेना भर्ती के लिए लगाए 10 सीसीटीवी कैमरे, कैमरों से स्टेडियम के हर हिस्से पर रखी जाएगी नजर
महाबीर स्टेडियम में चल रही सेना भर्ती की तैयारियां अपने अंतिम चरण मेें है। सोमवार को स्टेडियम में 10 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सेना भर्ती रिक्रूटमेंट निर्देशक आर रंजन ने बताया कि तकरीबन सभी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। इन कैमरों से सेना भर्ती की पूरी रिकॉर्डिंग की जाएगी, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने का पता चल सकेगा। इन कैमरों से स्टेडियम के हर हिस्से पर नजर रखी जाएगी, जिसमें अभ्यर्थियों के प्रवेश से लेकर स्टेडियम के बाहर जाने तक सभी जगहों पर कैमरों की व्यवस्था की गई है।
ग्रुप बनाकर दौड़ने वालों पर भी रहेगी नजर
सेना भर्ती में दौड़ के दौरान ग्रुप बनाकर दौड़ने वाले अभ्यर्थियों पर भी सेना अधिकारियों की पैनी नजर रहेगी। अक्सर देखने में आता है कि दौड़ के दौरान अभ्यर्थी ग्रुप बनाकर दौड़ते हैं, जिससे पीछे आने वाले अभ्यर्थियों को आगे निकलने का मौका नहीं मिल पाता, अगर सेना अधिकारियों को दौड़ के दौरान ऐसे अभ्यर्थी मिलते हैं, जो जान-बूझकर पीछे आने वाले अभ्यर्थियों को आगे निकलने से रोक रहे हैं तो उनको दौड़ से बाहर कर दिया जाएगा।
तैयारियों का जायजा लेने पहुंचेंगे ब्रिगेडियर
सेना भर्ती की तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को अंबाला से ब्रिगेडियर तुषार मिश्रा स्टेडियम में पहुंचेंगे। वे भर्ती के समय भी स्टेडियम में उपस्थित रहेेंगे। उनके साथ सेना की मेडिकल टीम, स्क्रीनिंग टीम, नशा विशेषज्ञ टीम, सिलेक्शन टीम सभी मंगलवार को सुबह 10.30 बजे स्टेडियम में पहुंचेगी।
एसडीएम ने किया स्टेडियम का दौरा
27 जुलाई से आरंभ होने जा रही सेना की भर्ती के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लेने एसडीएम अशोक बंसल सोमवार को महाबीर स्टेडियम में पहुंचे। इस दौरान सेना रिक्रूटमेंट निर्देशक आर रंजन ने सेना भर्ती के लिए की गई तैयारियों से एसडीएम को अवगत कराया।