{"_id":"69372a4d981ef0148c0d41c3","slug":"india-won-gold-in-the-kabbadi-event-at-the-khelo-india-university-games-hisar-news-c-21-hsr1020-766095-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कैमरी के ईशु ने जीता सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कैमरी के ईशु ने जीता सोना
विज्ञापन
विजेता ईशु को सम्मानित करते ग्रामीण।
-
- 1
-
Link Copied
हिसार। राजस्थान के भरतपुर में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में गांव कैमरी के बॉक्सर ईशु गौतम ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। 86 किलोग्राम भारवर्ग में फाइनल मुकाबले में ईशु ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल के बॉक्सर हर्षित को 5-0 से हराया।
गांव पहुंचने पर रविवार को विजयी जुलूस निकालकर पदक विजेता का स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक रणधीर पनिहार और बॉक्सिंग कोच राजेश श्योराण भी पहुंचे और होनहार खिलाड़ी को बधाई दी।
पिता देखते थे फाइट, बेटे को रिंग में उतारा
बॉक्सर ईशु ने बताया कि उनके पिता अनिल गौतम को बॉक्सिंग देखने का काफी शौक है और अब भी फाइट देखते हैं। पिता का सपना था मैं भी बॉक्सर बनकर देश की झोली में पदक डालू। उसके बाद पिता ने मुझे बॉक्सिंग सीखने की बात कही और रिंग में उतार दिया। ईशु 2023 में खेलो इंडिया गेम्स में कांस्य पदक जीत चुका है। वर्ष 2018 में स्कूली नेशनल में स्वर्ण और 2024 में सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
11 साल पहले शुरू की बॉक्सिंग
बॉक्सर ईशु ने बताया कि पिता अनिल गौतम के कहने पर उन्होंने 11 साल पहले बॉक्सिंग शुरू की थी। अब अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना है। ईशु गौतम ने बताया कि उनका सपना भारतीय टीम में खेलना है। इस सपने को भी एक दिन पूरा करेगा। वह यूनिवर्सल बॉक्सिंग एकेडमी में कोच राजेश श्योराण के पास अभ्यास कर रहा है। एकेडमी पहुंचने पर ईशु का स्वागत किया जाएगा।