{"_id":"62b350ea4c063156534a49e5","slug":"independent-praveen-elawadi-was-ahead-in-every-round-over-bjp-candidate-meenu-sethi-hisar-news-hsr6348972103","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्दलीय प्रवीण इलावादी भाजपा प्रत्याशी मीनू सेठी पर हर राउंड में आगे रहे।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्दलीय प्रवीण इलावादी भाजपा प्रत्याशी मीनू सेठी पर हर राउंड में आगे रहे।
विज्ञापन
शहर में विजय जुलूस के दौरान उमड़ा लोगों का हुजुम।
- फोटो : Hisar
हांसी। हांसी में नगर पालिका चेयरपर्सन की हार का कारण भाजपा का पार्षदों को सिंबल पर चुनाव लड़ाना बना। दूसरा भाजपा विधायक का विरोध भी मीनू सेठी की हार कारण बना। निर्दलीय प्रवीण इलावादी भाजपा प्रत्याशी मीनू सेठी पर हर राउंड में आगे रहे। दस बजे चुनाव परिणाम पूरा होने से पहले ही मीनू सेठी मतगणना केंद्र से निकल गई। विधायक विनोद भयाना के बेटे साहिल भी मतगणना पूरी होने से पहले ही चलते बने।
एसडी महिला कॉलेज के सभागार में बुधवार सुबह 8 बजे मतगणना का कार्य शुरू हो गया। प्रवीण इलावादी आजाद उम्मीदवार भाजपा की चेयरमैन पद की उम्मीदवार मीनू सेठी से पहले राउंड से लेकर दसवें राउंड तक आगे चलते रहे। पहले राउंड में प्रवीण इलावादी भाजपा की मीनू सेठी से 625 वोट से आगे रहे। दूसरे राउंड में प्रवीण इलावादी, मीनू सेठी से 1271 वोट से आगे हो गए। चौथे राउंड में प्रवीण इलावादी 2510 वोट से आगे थे। पांचवें राउंड में भी प्रवीण इलावादी 2355 वोट से आगे रहे। छठे राउंड में प्रवीण इलावादी व मीनू के बीच 2542 वोट का अंतर रहा। सातवें राउंड में प्रवीण 3665 वोटों से आगे हो गए। आठवें राउंड में प्रवीण इलावादी ने 5137 और नौवें राउंड में 5500 वोट की लीड ली। दसवें राउंड में 5505 वोट की लीड से जीत हासिल की। आठवें राउंड में ही मीनू सेठी को हार का आभास हो गया था। मीनू सेठी करीब 10 बजे मतगणना केंद्र छोड़कर निकल गई। विधायक विनोद भयाना के बेटे साहिल भ्याना भी मतगणना केंद्र से बीच में ही चले गए थे। मतगणना की प्रक्रिया के बाद विजयी उम्मीदवारों को निर्वाचन अधिकारी एसडीएम डॉ. जितेंद्र अहलावत ने प्रमाण पत्र वितरित किए।
भारतीय जनता पार्टी के चेयरपर्सन पद की उम्मीदवार मीनू सेठी का बड़ा हार का कारण पार्टी द्वारा पार्षदों को पार्टी सिंबल पर चुनाव लडना महंगा पड़ा। सूत्रों के अनुसार पार्टी से बागी होकर लड़ने वाले पार्षदों ने मीनू सेठी का समर्थन नहीं किया। अधिकतर पार्षदों ने भी उनके लिए वोट नहीं मांगे। दूसरा कारण लोगों की जनप्रतिनिधि से नाराजगी भी मीनू की हार का कारण रही।
विज्ञापन
नोटा : हांसी में 269 और बरवाला में 126 वोट डले
नगर परिषद चुनाव में मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग कम किया। नोटा को 269 वोट डाले गए। वहीं, बरवाला में 126 लोगों ने नोटा को वोट डाला। हांसी के वार्ड चार की पार्षद महिलाओं में जीती सबसे अधिक वोटों से हांसी नगर परिषद वार्ड नंबर चार से भाजपा की उम्मीदवार शकुंतला सैनी ने महिलाओं में 748 वोटो से सबसे अधिक वोटों से अपनी जीत दर्ज करवाने का काम किया। शकुंतला सैनी ने पहला नगर परिषद का चुनाव लड़ा है। उनके पति अजय सैनी पिछली बार पार्षद रह चुके हैं।