{"_id":"656e1059d7c0ad43350b1079","slug":"increase-the-proposed-collector-rate-from-10-to-87-percent-for-the-year-2024-hisar-news-c-21-hsr1020-272952-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: वर्ष 2024 के प्रस्तावित कलेक्टर रेट 10 से 87 प्रतिशत तक बढ़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: वर्ष 2024 के प्रस्तावित कलेक्टर रेट 10 से 87 प्रतिशत तक बढ़ाए
विज्ञापन
हिसार। जिला राजस्व विभाग ने वर्ष 2024 के लिए कलेक्टर रेट का ड्राफ्ट तैयार किया है। इसमें कलेक्टर रेट 10 से 87 प्रतिशत रेट बढ़ाए गए हैं। जिला प्रशासन ने इस पर 7 दिसंबर तक लोगों से आपत्ति सुझाव मांगे हैं। अगर आपत्ति नहीं मिली तो यह रेट स्वीकृत हो जाएंगे। इसके बाद लोगों को प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त के समय चार गुणा तक अधिक टैक्स चुकाना होगा। सेक्टर-13 में कॉमर्शियल जमीन का रेट 73500 रुपये प्रति गज से बढ़ाकर 131318 रुपये प्रति गज प्रस्तावित किया गया है। यह बढ़ोतरी 78 प्रतिशत है। रेलवे रोड ओवरब्रिज के पास कॉमर्शियल जमीन के रेट में 87 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर 58000 रुपये प्रति गज से बढ़ाकर 108750 रुपये प्रति गज प्रस्तावित किए गए हैं। सेक्टर 16-17 और सेक्टर 9-11 में कॉमर्शियल जमीन के रेट 73500 रुपये से बढ़ाकर 118518 रुपये प्रति गज किए गए हैं, जो करीब 61 प्रतिशत का उछाल है। ग्रीन पार्क एरिया में रिहायशी जमीन के रेट 68000 रुपये से बढ़ाकर 74000 रुपये प्रति गज प्रस्तावित किए गए हैं। हिसार शहर में सेक्टरों से भी महंगा एरिया ग्रीन पार्क है। यहां पूरे शहर में सबसे अधिक कलेक्टर रेट हैं।
यह मामला मेरे संज्ञान में भी आया है। किसी साॅफ्टवेयर से यह ड्राफ्ट तैयार कराया गया है। कुछ एरिया में रेट 87 प्रतिशत तक बढ़ाए गए हैं। सामान्य तौर पर एक साल में कलेक्टर रेट में इतना बदलाव नहीं होता। लोगों की आपत्तियों- सुझाव के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। - उत्तम सिंह, उपायुक्त
तहसीलदार कार्यालयाें की रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर रेट तय किए जाते हैं। अगर किसी को कोई आपत्ति है तो 7 दिसंबर तक दर्ज करा सकता है। पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दी जा सकती है। राजस्व विभाग के कार्यालय में लिखित शिकायत भी स्वीकार किए जाएंगी। जल्द ही इन शिकायतों को कमेटी जांचेगी। कमेटी के निर्णय अनुसार इस पर अंतिम फैसला होगा। - चेतना चौधरी, जिला राजस्व अधिकारी, हिसार
विज्ञापन
काॅलोनी-- वर्तमान कलेक्टर रेट2024 के लिए प्रस्तावित रेट बढ़ोतरी प्रतिशत
अशोक विहार, गंगवा-- 16000-- -- -25800-- -61
इंदिरा काॅलोनी, गंगवा 9500-- -15318-- 61
अमरदीप काॅलोनी, गंगवा 10500-- 16012-- 52
चिकनवास 7500-- -14062-- 87.5
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सेक्टर 15 ए-- -24000-- -32400-- -- 35
सेक्टर 1-4-- -20000-- 27000-- 35
सेक्टर 14-- -27000 -- -34087-- 26
सेक्टर 16-17-- 24000-26400-- 10
सेक्टर 3-- -17000-- 21462-- 26
सेक्टर 5-- 17000- 22950-- 35
सेक्टर 9-11-- 21000-30187-- 43
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
एक उदाहरण से समझें... कितना पड़ेगा भार
शहरी एरिया में पुरुषों के नाम पर संपत्ति खरीदने पर रजिस्ट्री के समय 7 प्रतिशत और महिला के नाम पर संपत्ति खरीद पर 5 प्रतिशत शुल्क सरकार को देना पड़ता है। किसी व्यक्ति ने अशोक विहार, गंगवा में 16000 रुपये प्रति गज के हिसाब से 100 गज का प्लाॅट खरीदा तो उसे 1 लाख 12 हजार रुपये शुल्क देना पड़ता है। अब 2024 में नए प्रारुप में यह रेट 16000 से बढ़ाकर 25800 रुपये कर दिया गया तो उसे 1 लाख 75 हजार रुपये चुकाना होगा। 100 गज के प्लाॅट पर 63 हजार रुपये शुल्क ज्यादा देना पड़ेगा।
विज्ञापन
यह मामला मेरे संज्ञान में भी आया है। किसी साॅफ्टवेयर से यह ड्राफ्ट तैयार कराया गया है। कुछ एरिया में रेट 87 प्रतिशत तक बढ़ाए गए हैं। सामान्य तौर पर एक साल में कलेक्टर रेट में इतना बदलाव नहीं होता। लोगों की आपत्तियों- सुझाव के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। - उत्तम सिंह, उपायुक्त
विज्ञापन
तहसीलदार कार्यालयाें की रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर रेट तय किए जाते हैं। अगर किसी को कोई आपत्ति है तो 7 दिसंबर तक दर्ज करा सकता है। पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दी जा सकती है। राजस्व विभाग के कार्यालय में लिखित शिकायत भी स्वीकार किए जाएंगी। जल्द ही इन शिकायतों को कमेटी जांचेगी। कमेटी के निर्णय अनुसार इस पर अंतिम फैसला होगा। - चेतना चौधरी, जिला राजस्व अधिकारी, हिसार
विज्ञापन
काॅलोनी
अशोक विहार, गंगवा
इंदिरा काॅलोनी, गंगवा 9500
अमरदीप काॅलोनी, गंगवा 10500
चिकनवास 7500
सेक्टर 15 ए
सेक्टर 1-4
सेक्टर 14
सेक्टर 16-17
सेक्टर 3
सेक्टर 5
सेक्टर 9-11