फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Increase in day and night temperature due to weakening of monsoon

Hisar News: मानसून के कमजोर पड़ने से दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Increase in day and night temperature due to weakening of monsoon
हिसार। मानसून के कमजोर पड़ने के कारण दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 26 जुलाई की रात एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां होंगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार को मानसून टर्फ चंडीगढ़ से उत्तर प्रदेश होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली रही। इसके अलावा एक कमजोर टर्फ हरियाणा पर बने हवाओं के चक्रवात से शुरू होकर बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र तक फैली रही। इनके असर से प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी व फरीदाबाद जिले में बिखराव वाली बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया। वहीं, मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने के कारण अधिकतम तापमान में 3 डिग्री से ज्यादा व न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान सिरसा में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा।
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम
शनिवार को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिसकी वजह से उमसभरी गर्मी से रू-बरू होना पड़ेगा। 26 जुलाई को रात में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और बंगाल की खाड़ी पर बने कम दबाव के क्षेत्र के आंशिक असर से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में 27 से 29 जुलाई के दौरान बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed