फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Income Tax Department team from Delhi searched the property businessman's house

Hisar News: दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने खंगाला प्रॉपर्टी कारोबारी का घर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Income Tax Department team from Delhi searched the property businessman's house
हिसार। आयकर विभाग की दिल्ली की 12 सदस्यीय टीम ने हिसार के सेक्टर-14 के प्रॉपर्टी कारोबारी राजकुमार एलावादी के आवास पर छापा मारा। टीम दिल्ली के कॉमर्शियल नंबरों की दो गाड़ियों में पहुंची। वीरवार को राजकुमार के घर पहुंचने के बाद विभाग की टीम ने जांच शुरू की है। रात करीब 9 बजे तक टीम कारोबारी का रिकॉर्ड खंगालने में जुटी रही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की दिल्ली की टीम को कोई सूचना मिली थी। इसके बाद मंगलवार को दिल्ली से 12 लोगों की टीम हिसार पहुंची। इस दौरान प्राॅपर्टी कारोबारी राजकुमार एलावादी घर पर मौजूद नहीं थे, ऐसे में टीम के कुछ सदस्यों ने उनके घर पर ही डेरा डाले रखा। वीरवार सुबह राजकुमार एलावादी के घर पहुंचने के बाद टीम ने सर्वे शुरू किया। इस दौरान उनके बैंक खातों का रिकॉर्ड खंगाला गया। पुलिस की एक टीम भी आयकर विभाग की टीम के साथ मौजूद है। घर के अंदर किसी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जा रहा। परिवार के किसी व्यक्ति को बाहर आने पर मनाही है। राजकुमार एलावादी का मोबाइल स्विच ऑफ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजकुमार एलावादी की पहले हिसार की अनाज मंडी में दुकान थी। बाद में उन्होंने अपनी फैक्टरी लगाई। फैक्टरी को बंद कर उन्होंने प्रॉपर्टी के कारोबार की शुरुआत की थी। उनका दिल्ली, गुरुग्राम, एनसीआर एरिया में प्रॉपर्टी का कारोबार है। उनकी कुछ संपत्तियां एनसीआर में हैं। आयकर विभाग की टीम ने उनकी अन्य संपत्तियों का ब्योरा भी जुटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed