{"_id":"69a1f7bfd3f160baea0a7875","slug":"income-tax-department-sealed-bank-lockers-suspected-fraud-in-echs-files-hisar-news-c-21-hsr1020-820563-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आयकर विभाग ने बैंक लॉकर सील किए, ईसीएचएस की फाइलों में फर्जीवाड़े की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आयकर विभाग ने बैंक लॉकर सील किए, ईसीएचएस की फाइलों में फर्जीवाड़े की आशंका
विज्ञापन
हिसार। आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार को डॉ. उमेश कालड़ा के बैंक लॉकर सील कराए और ईसीएचएस से जुड़ी फाइलों की गहन जांच शुरू की। विभाग को इन फाइलों में फर्जीवाड़े की आशंका है जिसके चलते विशेष जांच की जा रही है।
आयकर विभाग की टीम ने तीसरे दिन भी सर्वेश अस्पताल के संचालक डॉ. उमेश कालड़ा के आवास, उनके बिजनेस पार्टनर के ठिकानों और अस्पतालों पर जांच जारी रखी। टीम ने शुक्रवार रात 10 बजे तक दस्तावेजों की छानबीन की। इस दौरान कई बैंक लॉकर की जानकारी मिली, जिन्हें जांच के उद्देश्य से सील कर दिया गया है। इन लॉकरों को टीम की अनुमति के बिना खोला नहीं जा सकेगा।
आयकर विभाग की टीम में शामिल अधिकारियों ने अस्पताल के कर्मचारियों से भी पूछताछ की है, विशेष रूप से एचआर, फाइनेंस और हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम संभालने वाले कर्मचारियों से। इनसे खातों का मिलान किया जा रहा है। साथ ही, ईसीएचएस से जुड़े मरीजों की फाइलों की भी जांच की जा रही है, जिनमें मेडिकल क्लेम से संबंधित दस्तावेज शामिल हैं।
विज्ञापन
72 घंटे से चल रही है जांच
डॉ. उमेश कालड़ा के आवास, सर्वेश अस्पताल, सर्वोदय अस्पताल और उनके पार्टनर के ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्वे बुधवार सुबह 6 बजे शुरू हुआ था। आयकर विभाग की आठ टीमों के करीब 120 अधिकारी और कर्मचारी रोहतक से सुबह 5 बजे हिसार पहुंचे थे। इन टीमों ने विभिन्न जिलों से इकट्ठा होकर जांच शुरू की।