{"_id":"66871a699aa93f69160c68b4","slug":"inauguration-of-estate-office-expanded-by-70-lakhs-in-hu-hisar-news-c-21-hsr1020-414662-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एचएयू में 70 लाख से विस्तारित संपदा कार्यालय का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एचएयू में 70 लाख से विस्तारित संपदा कार्यालय का उद्घाटन
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने संपदा कार्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। कुलपति ने बताया कि संपदा कार्यालय के विस्तारीकरण से विश्वविद्यालय में आधारभूत संरचनाओं को और अधिक गति मिलेगी। भवन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। इस कार्यालय में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं से कार्य निष्पादन तीव्रता से होगा।
उन्होंने बताया कि नवनिर्मित भवन में भू-तल पर अधीक्षक अभियंता कक्ष, कमेटी कक्ष, वेटिंग एरिया, शौचालय एवं सीढि़यों का निर्माण किया गया है। प्रथम तल पर एसडीई कार्यालय के चार कक्ष, जई कक्ष/हॉल व कोरिडोर बनाया गया है। यह भवन 391.15 स्क्वेयर मीटर पर बनाया गया है जिसमें भू-तल 186.12 व प्रथम फ्लोर 205.03 स्क्वेयर मीटर शामिल है। इस भवन के विस्तारीकरण कार्य पर 70.97 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। संपदा कार्यालय में बनाए गए नए भवन से अधिकारियों व कर्मचारियों को अपना कार्य करने में बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
संपदा अधिकारी एवं मुख्य अभियंता डॉ. एमएस सिद्धपुरिया ने नवनिर्मित भवन का निर्माण करवाने पर कुलपति का आभार जताया। इस अवसर पर ओएसडी डॉ. अतुल ढींगड़ा, डॉ. केडी शर्मा, डॉ. एसके पाहुजा, डॉ. बीना यादव, डॉ. मदन खीचड़, नवीन जैन, डॉ. पवन कुमार, जितेंद्र सिंह, डॉ. राजेश गेरा, डॉ. संदीप आर्य, कपिल अरोड़ा मौजूद रहे।