फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In village Kharbala, youths dancing on DJ attacked the groom's uncle

Hisar News: गांव खरबला में डीजे पर नाच रहे युवकों ने दूल्हे के चाचा पर किया हमला

Wed, 14 May 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 14 May 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
In village Kharbala, youths dancing on DJ attacked the groom's uncle
बास। गांव खरबला में 9 मई की रात डीजे पर नाचते समय हुए विवाद में एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो गाड़ी में फरार हो गए, लेकिन एक युवक को ग्रामीणों ने मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बास पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भिवानी जिले के गांव धारेड़ू निवासी बजरंग ने अपने भतीजे की बरात में डीजे पर नाच रहे अनजान युवकों से उनकी पहचान पूछी तो युवकों ने बजरंग और उसके भाई पर हमला कर दिया। घटना गांव खरबला में 9 मई की रात करीब 11:30 बजे की है। बजरंग अपने भतीजे योगेश की बरात के साथ गांव खरबला आया हुआ था। वहां कुछ अनजान युवक डीजे पर नाच रहे थे। जब बजरंग और उसके भाई हरिओम ने उनसे उनकी पहचान पूछी तो विवाद हो गया। 6-7 युवकों ने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। युवकों के हाथों में बर्फ तोड़ने वाले सूए भी थे। हमले में बजरंग को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें युवकों से छुड़वाया गया। घायल बजरंग को भिवानी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर लिया है। बजरंग ने गांव कलिंगा के भातियों पर हमला करने का शक जताया है। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने एक हमलावर को पकड़ लिया। जिसने अपना नाम सिंघवा खास निवासी सोनू बताया। बाकी युवक मौके से भाग गए। बास थाना प्रभारी पवित्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed