फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In Tripal muder case Two more accussed has been arrested in bus Station

शेखपुरा में तिहरे हत्याकांड के दो और आरोपी तोशाम बस अड्डे से गिरफ्तार

Sat, 18 Mar 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 18 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
गांव शेखपुरा में फाग के दिन हुए तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने शुक्रवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम अशोक और उम्मेद बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उन्हें तोशाम बस अड्डे से गिरफ्तार किया है। वहीं हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी रामफल को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। वहीं रामफल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस का कहना था कि रामफल को रिमांड पर लेकर उससे अन्य आरोपियों व उनके ठिकानों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। लेकिन उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी ने कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष कहा कि वह इस घटना में शामिल नहीं था, उसे फंसाने के लिए उसका नाम लिखवाया गया है।
विज्ञापन


पांचवें दिन भी तनाव
हादसे के पांचवें दिन भी पूरे गांव में मातम व तनाव का माहौल बना हुआ है। गांव में सभी आरोपियों के घरों पर ताले लटके हुए है। गांव शेखपुरा में लगाई गई पुलिस चौकी में इंचार्ज सहित कुल दस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा पुलिस की एक टुकड़ी को चौकी स्टाफ से अलग से रखा गया है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने मृतक राम कुमार कसाना के आवास पर पुलिस बल तैनात है। पुलिस द्वारा गांव में बाहर से आने वाले लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है। हर अजनबी व्यक्ति से पूछताछ कर ही उसे गांव में आने दिया जा रहा है।
विज्ञापन


आरोपियों की तलाश में छापेमार कार्रवाई में जुटी पुलिस
सदर थाना प्रभारी उदयभान ने बताया कि तीन लोगों की गोली मारकर हत्या करने वाले नामजद 23 आरोपियों पकड़ने के लिए पुलिस की 6 टीमों का गठन किया गया है। टीमें सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए उनकी तलाश में उनके ठिकानों पर छापामारी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गमगीन माहौल में परिजन अस्थियां लेकर हुए रवाना
वहीं गांव में तिहरे हत्याकांड का शिकार बने मृतक रामकुमार कसाना, प्रदीप फौजी व मुकेश के शव की अस्थियां हरिद्वार के गढ़ गंगा में प्रवाह करने के लिए उनके परिजन गांव से रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ पुलिस द्वारा अलॉट करवाए गए गनमैन के अलावा एक पुलिस कर्मी को भी भेजा गया है। सबसे पहले गांव में सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण एकत्रित हुए। इसके बाद श्मशान घाट से अस्थियां एकत्रित कर उनके परिजन नम आंखों से हरिद्वार के लिए गांव से रवाना हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed