फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In the senior category of hockey, Hisar's daughters defeated Panipat 11-0.

Hisar News: हॉकी के सीनियर वर्ग में हिसार की बेटियों ने पानीपत को 11-0 से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
In the senior category of hockey, Hisar's daughters defeated Panipat 11-0.
हिसार। एस्ट्रोटर्फ पर चल रही राज्यस्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में हिसार की टीम का शानदार प्रदर्शन रहा। रविवार को सीनियर वर्ग के मुकाबले खेले गए। सीनियर हॉकी कोच आजाद सिंह मलिक ने बताया कि हिसार ने पानीपत को 11-0 से हराकर एकतरफा जीत हासिल की। 6वें व 38वें मिनट में अमनदीप कौर, 25वें, 39वें और 48वें मिनट में आंकाक्षा, 36वें व 43वें मिनट ने पूजा, 28वें और 50वें मिनट में शशि खासा और 18वें व 55 मिनट में पिंकी ने गोल कर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

फतेहाबाद ने रोहतक को 5-1 से किया पराजित
वहीं, पंचकूला ने गुरुग्राम को 2-0 से हराया। यशप्रीत ने 26वें और अन्नू ने 48वें मिनट में गोल किया। यमुनानगर ने कैथल को 2-1 से हराया। इसके अलावा रेवाड़ी ने फरीदाबाद को 2-0 से, कुरुक्षेत्र ने भिवानी को 5-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। फतेहाबाद ने रोहतक को 5-1 से हराकर जीत हासिल की। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला खेल अधिकारी जगजीत सिंह मलिक, पूर्व शिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह, समाजसेवी राजकुमार भेरिया पहुंचे।
विज्ञापन

आज होने वाले मुकाबले

सब जूनियर वर्ग
सुबह 6:30 बजे : सोनीपत और पलवल
सुबह 9 बजे : कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद
सीनियर वर्ग
सुबह 10:15 बजे : रेवाड़ी और फतेहाबाद
सुबह 11:30 बजे : जींद और कुरुक्षेत्र
दोपहर 12:45 बजे : यमुनानगर आर हिसार
दोपहर 2 बजे : पंचकूला और सोनीपत
जूनियर वर्ग
दोपहर 3:15 बजे : कुरुक्षेत्र और सोनीपत
शाम 4:30 बजे : हिसार और जींद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed