फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In the scorching heat, Parul devotees perform penance by sitting in the middle of the Dhuni.

Hisar News: तपती धूप में पारुल भक्त धूणी के बीच में बैठकर करते हैं तपस्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
In the scorching heat, Parul devotees perform penance by sitting in the middle of the Dhuni.
सिवानी मंडी तपस्या करते हुए पारुल भगत
सिवानी मंडी। राजगढ़ रोड स्थित संजीवनी आश्रम में आश्रम संचालक पारुल भक्त 46 डिग्री सेल्सियस तापमान में अपने चारों और पंच धूणी अग्नि तपस्या कर रहे हैं। संजीवनी आश्रम के सदस्य अनिल चावला ने बताया कि बाबा की यह तपस्या सुबह 11 बजे शुरू होती है जो दोपहर दो बजे तक चलती है।
विज्ञापन

तपस्या के लिए एक विशेष स्थान तय किया गया है। इसमें बाबा बीच में बैठते हैं और चारों ओर पांच फीट की दूरी पर गोबर के उपलों की धूणी जलाई जाती है। इस भीषण गर्मी में जलती हुई आग के बीच पारुल भक्त एक ही अवस्था में मौन धारण करके हाथ में 108 कंठी माला लिए हुए बैठे रहते हैं। बता दें कि आश्रम संचालक पारुल भक्त ने 10 मई से तपस्या की शुरुआत की है। पारुल भक्त ने कहा कि सभी प्राणियों में सद्भावना, विश्व के कल्याण और पाप के विनाश के लिए संत पंच धूणी तपस्या जेठ के महीने में ही करते हैं। वो पिछले 2 साल से इस तरह की तपस्या कर रहे हैं। इस बार उनकी ये तपस्या 9 जून को संपन्न होगी। उसके बाद जागरण व भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर नवीन सूरतपुरिया, कपिल तनेजा, राजू मेहता, दिनेश वशिष्ठ, राजेंद्र फोगला, पवन अग्रवाल, अनिल चावला, बलवीर कुंडू, दीवान सिंह, सचिन वर्मा, धीरज जांगड़ा, संदीप बड़वा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed