फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In the hilly areas, the weather changed due to snowfall and northern winds, temperature dropped by 6 degrees, rain likely from today until March 16

Hisar News: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और उत्तरी हवा से मौसम बदला, 6 डिग्री गिरा तापमान, आज से 16 मार्च तक बारिश की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
In the hilly areas, the weather changed due to snowfall and northern winds, temperature dropped by 6 degrees, rain likely from today until March 16
हिसार। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और उत्तर दिशा से चल रही हवा से मौसम में बदलाव आया है। अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 31-33 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया। शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहे। सर्वाधिक अधिकतम तापमान भिवानी का 32.9 डिग्री दर्ज किया गया। 14 से 16 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। 5-10 किमी/घंटा की गति से हवा चलेगी।
विज्ञापन

14 मार्च को प्रदेश के 20-25% हिस्सों में हल्की बारिश, 15 मार्च को 50% हिस्सों में बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। 16 मार्च को पंजाब से सटे जिलों में हल्की बारिश और आंधी का खतरा है। भारतीय मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, नया पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास सक्रिय है जिससे हवाओं की दिशा और गति में बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर-पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी नमी वाली हवाओं के आने से वातावरण अस्थिर रहेगा और तापमान में गिरावट बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


18-21 तक नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय :
18-21 मार्च के दौरान हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मार्च के अंतिम दिनों और अप्रैल की शुरुआत में तीन पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी राज्यों में हल्की बारिश, तेज हवाएं और आंधी जारी रहने की संभावना है।
-----------
जिला ---- अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
भिवानी -32.9
महेंद्रगढ़ -32.5
हिसार - 32.3
पलवल -32.3
गुरुग्राम -31.9
रोहतक -31.9
चरखी दादरी -31.8
मेवात -31.7
सोनीपत -31.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed