फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In the case of assault on Dr. Ravindra Gupta, IMA gave a two-day ultimatum to the police

Hisar News: डॉ. रविंद्र गुप्ता के साथ मारपीट मामले में आईएमए ने पुलिस को दिया दो दिन का अल्टीमेटम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
In the case of assault on Dr. Ravindra Gupta, IMA gave a two-day ultimatum to the police
हिसार। मॉडल टाउन एक्सटेंशन में रहने वाले हृदय रोग विशेषज्ञ रविंद्र गुप्ता के साथ घर में घुसकर मारपीट मामले में आईएमए चिकित्सक के समर्थन में आई है। आईएमए ने पुलिस प्रशासन को दो दिन अल्टीमेटम दिया है। आईएमए ने कहा कि दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बैठक कर आगामी रणनीति बनाई जाएगी। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का केस दर्ज किया है। पुलिस को दिल्ली नंबर की बाइक मौके से मिली थी।
विज्ञापन

शिकायत में न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन निवासी चिकित्सक रविंद्र गुप्ता ने बताया उनका जिंदल चौक के पास अस्पताल है। अस्पताल के पास ही घर है। सोमवार सुबह छह बजे घर की घंटी बजी। घंटी की आवाज सुनकर पत्नी नीलम दरवाजे पर गई लेकिन, वहां पर कोई नहीं मिला। उसके आठ मिनट बाद दोबारा से घंटी बजी। इस बार मैं दरवाजे पर गया और दरवाजा खोला, इसी दौरान दो युवकों ने पीछे से मुझे पकड़ लिया और मेरे साथ मारपीट की। जब शोर मचाया तो दोनों मौके से फरार हो गए। भागते समय उनकी बाइक की चाबी मौके पर गिर गई। आरोप है कि दोनों युवक चोरी की नीयत से आए थे। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। आईएएम के सदस्य डॉ. संदीप ने बताया कि पुलिस बुधवार तक का समय दिया है। अगर, पुलिस ने आरोपियों को नहीं पकड़ा तो हड़ताल पर भी जा सकते है। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी विनोद का कहना है कि मौके से मिली बाइक के नंबर की जांच की जा रही है। बाइक पर जो नंबर मिला है वह दिल्ली का है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed