फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In Part Two of Sector-14, a cow picked up a young man sitting on a bike on its horns and hit him 5 times.

Hisar News: सेक्टर-14 के पार्ट टू में बाइक पर बैठे युवक को गाय ने सींग पर उठाकर 5 बार पटका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
In Part Two of Sector-14, a cow picked up a young man sitting on a bike on its horns and hit him 5 times.
हिसार। सेक्टर 14 पार्ट टू में घर के सामने बाइक पर बैठे किरतान गांव के निजी कंपनी के कर्मचारी विकास पर गाय ने हमला कर दिया। इसके बाद गाय ने युवक को करीब पांच बार उठाया और सड़क पर पटका। युवक के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों मौके पर पहुंचे और युवक को छुड़वाया। विकास के सिर, पैर और सीने में चोट आई है। घायल हालत में उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में उपचाराधीन विकास ने बताया कि वीरवार सुबह 11 बजे कंपनी के काम से सेक्टर 14 पार्ट टू में गया था। एक घर के सामने बाइक पर बैठ कर किसी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान पीछे से एक गाय ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह संभल पाता उससे पहले ही गाय ने उसे सींगों पर उठाया और करीब पांच बार सड़क पर पटका। शोर सुनकर लोग आए और उसे गाय से बचाया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर गए। विकास के सिर, पैर, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट आई हैं। सिर पर गहरी चोट लगने पर चिकित्सक ने सीटी स्कैन कराया। सेक्टरवासियों का कहना है कि यहां दिन-रात गोवंश के झुंड घूमते रहते हैं। कई बार गोवंश की वजह से हादसे हो चुके हैं। प्रशासन को बेसहारा पशुओं से मुक्ति दिलाने के प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed