फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In Nuhiyanwali, miscreants looted cash by showing a pistol to the petrol pump's man

नुहियांवाली में पेट्रोल पंप के कारिंदे को पिस्तौल दिखा बदमाशों ने लूटी नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
In Nuhiyanwali, miscreants looted cash by showing a pistol to the petrol pump's man
पंप से पेट्रोल डालता बदमाश सीसीटीवी में कैद। - फोटो : Sirsa
ओढां (सिरसा)। गांव नुहियांवाली में बीती रात्रि बाइक सवार तीन बदमाशों ने पैट्रोल पंप कारिंदे को पिस्तौल दिखा सात हजार की नकदी लूट ली। इस दौरान बदमाश ने स्वयं मशीन चलाकर बाइक में पेट्रोल भी डाला। यह सारी वारदात पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। ओढां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव ओढां निवासी अजय मल्हान ने बताया कि उसका गांव नुहियांवाली में घुंकावाली रोड पर पेट्रोल पंप है। वह रविवार देर सायं पंप से कैश लेकर आ गया था। पंप पर ब्रह्मसर (राजस्थान) निवासी सोनू व गांव राजपुरा निवासी प्रवीण कारिंदे मौजूद थे। कारिंदे सोनू के मुताबिक रात्रि करीब 10 बजे वह ऑफिस में बैठा था। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बादमाश आए। इनमें से एक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दो ने ऑफिस में आकर उस पर पिस्तौल तान दी और दराज में से सात हजार रुपये की नकदी मिली। बदमाशों में से एक ने स्वयं ही मशीन चलाकर बाइक में तेल डाल लिया। बदमाश जाते-जाते कारिंदे का फोन भी छीन ले गए। इसके बाद कारिंदे ने पंप मालिक को सूचना दी। सूचना के बाद थाना प्रभारी कर्ण सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

बाइक पर नहीं थी नंबर प्लेट
नुहियांवाली व रत्ताखेड़ा के मध्य करीब तीन किलोमीटर के क्षेत्र में तीन पेट्रोल पंप हैं। पुलिस की डायल 112 गाड़ी अकसर रात्रि के समय नुहियांवाली में उक्त पंप पर खड़ी रहती है, लेकिन लुटेरों ने रविवार को गाड़ी वहां न होने का फायदा उठाते हुए घटना को अंजाम दे दिया। थाना प्रभारी कर्ण सिंह ने बताया कि पुलिस ने पंप संचालक की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीनों लुटेरे एक बाइक पर सवार होकर आए थे। बाइक के नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे से कुछ फुटेज मिली है। फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed