फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   in name of merchant navy job 2.90 lacs rupees fraud

मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 2.90 लाख रुपये

Tue, 02 Feb 2021 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
in name of merchant navy job 2.90 lacs rupees fraud
आदर्श कॉलोनी निवासी अंकित को मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों ने धोखाधड़ी कर उससे 2 लाख 90 हजार रुपये हड़प लिए। मामले की शिकायत अंकित ने आजाद नगर थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अंकित ने बताया कि उसने मर्चेंट नेवी का कोर्स किया हुआ है। उसने बताया कि उसकी माता कौशल्या देवी ठाकुरदास भार्गव स्कूल में सहायक के पद पर कार्यरत हैं। उसी स्कूल में आशा महता भी लगी हुई हैं। अंकित ने बताया कि उसकी माता कौशल्या देवी को आशा महता ने बताया कि उसका पति सुनील मर्चेंट नेवी में चीफ इंजीनियर है। आशा ने अंकित की माता को कहा कि अंकित को वह मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलवा देंगे। अंकित ने बताया कि इस पर उसने सुनील से संपर्क कर अपने बारे में जानकारी दी और 16 दिसंबर 2020 को सुनील ने उसे व्हाट्सएप पर उमेश नाम के एक व्यक्ति का नंबर भेजा और उससे संपर्क करने को कहा। अंकित ने उमेश से संपर्क किया तो उमेश ने उसे अपने खाते में अंकित से 10 हजार रुपये डलवाने को कहा। जो कि अंकित ने 18 दिसंबर को उमेश के खाते में 10 हजार रुपये डाल दिए। उसके बाद उमेश ने अंकित के पास कुछ कंपनी की डिटेल व फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भेजा और दिल्ली से कोच्चि फ्लाइट की डिटेल बतलाकर उसे कोच्चि बुला लिया। अंकित ने कोच्चि एयरपोर्ट पहुुंचकर उमेश के पास फोन किया तो उमेश ने उसे मंजीत सिंह का मोबाइल नंबर दे दिया और कहा कि उसे मंजीत लेने आएगा, लेकिन मंजीत से संपर्क करने पर उसने काम का बहाना बनाकर वह नहीं आया। अंकित ने दोबारा उमेश को फोन किया तो उमेश ने उसे कहा कि वह नहीं आ सकता। उमेश ने अंकित को एक अस्पताल का पता भेजा और वहां जाकर मेडिकल करवाने को कहा। अंकित अस्पताल गया और वहां मेडिकल करवाकर उमेश को फोन किया। उमेश ने उसे कहा कि उसके पास एक ईमेल आएगी वह उसे व्हाट्सएप पर भेजे। अंकित ने वैसे ही किया। उसके बाद उमेश ने उसे कहा कि उसका काम हो गया है और वह उसे दो लाख 80 हजार रुपये खाते में भेज दे। अंकित ने इस बारे सुनील से बात की तो उसने कहा कि यह रकम भेजनी पड़ेगी। अंकित ने अपनी माता से बात की और यह राशि उसकी माता कौशल्या ने उमेश के द्वारा दिए बैंक खाते में जमा करवा दी। अंकित का आरोप है कि उसके बाद से उमेश और मंजीत ने उसका फोन नहीं उठाया। अंकित ने सुनील से इस बारे बात की तो सुनील ने उसे कहा कि उमेश उसका फोन भी नहीं उठा रहा। उसके बाद अंकित हिसार वापस आ गया। अंकित ने बताया कि दो लाख 90 हजार रुपये के अलावा मेडिकल करवाने और कोच्चि जाने के लिए भी कुछ 30 हजार रुपये और खर्च हो गए थे। मामले में पुलिस ने अंकित की शिकायत पर उमेश, मंजीत सिंह और सुनील के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed