फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In Moth Rangdan, a house was broken into, stealing 4 tolas of gold, 20 tolas of silver, and 35 thousand rupees.

Hisar News: मोठ रांगड़ान में मकान के ताले तोड़ 4 तोला सोना, 20 तोला चांदी और 35 हजार रुपये चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
In Moth Rangdan, a house was broken into, stealing 4 tolas of gold, 20 tolas of silver, and 35 thousand rupees.
नारनौंद। गांव मोठ रांगड़ान में एक शादी समारोह में गए परिवार के घर से चोर 35 हजार रुपये, 4 तोले सोने और चांदी के गहने चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में मकान मालिक कुलदीप सिंह ने बताया कि वह 28 सितंबर को परिजनों सहित गांव ढंढूर में शादी में शामिल होने गए थे। 30 सितंबर की शाम 5:15 बजे घर लौटे तो दरवाजे के ताले टूटे मिले। इस दौरान संदूक में रखे करीब 4 तोला सोना, 20 तोला चांदी और 35 हजार रुपये गायब मिले। एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं, बास के गांव खांडा खेड़ी स्थित एक पोल्ट्री फार्म में चोरों ने सौर ऊर्जा प्रणाली को निशाना बनाते हुए 10 बैटरियां और एक कंट्रोलर चार्जर चुरा लिया। फार्म मालिक विजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके खेत में बने फार्म के साथ बने कमरों में सौर ऊर्जा उपकरण लगे थे। मंगलवार रात अज्ञात चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे और बैटरियां व चार्जर चुरा ले गए। जांच अधिकारी जसबीर ने बताया कि विजेंद्र सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed