{"_id":"5feb80258ebc3ecd691aa7a0","slug":"in-early-morning-hisar-temp-is-zero-hisar-news-rtk5885780163","type":"story","status":"publish","title_hn":"0.0 डिग्री: श्रीनगर सा जमा हिसार, सामान्य से 7 डिग्री गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
0.0 डिग्री: श्रीनगर सा जमा हिसार, सामान्य से 7 डिग्री गिरा तापमान
विज्ञापन
In Early Morning Hisar Temp. is zero
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों की बर्फबारी से प्रदेश भर में ठंड का कहर जारी है। हिसार में इस बार ठंड अपने रिकॉर्ड बना रही है। मंगलवार को हिसार का न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम है।
हिमाचल और कश्मीर के कई पहाड़ी क्षेत्रों से भी हिसार का तापमान कम रहा। शिमला और धर्मशाला का रात्रि तापमान हिसार से अधिक क्रमश: 7 डिग्री सेल्सियस और 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार का तापमान बर्फबारी वाले क्षेत्र श्रीनगर के रात्रि तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उत्तर भारत में इससे कम तापमान कल्पा का माइनस 3 डिग्री, सुंदरनगर का माइनस 0.6 डिग्री, मनाली का माइनस 0.2 डिग्री और भूनतार का माइनस एक डिग्री सेल्सियस रहा।
रात को पड़ा पाला, सुबह धुंध ने किया परेशान
मंगलवार को अलसुबह से ही धुंध छाई रही और वाहन चालकों को खूब परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, जिले के अधिकांश क्षेत्रों में रात के समय पाला जम गया। कड़ी ठंड के बीच जनजीवन प्रभावित हुआ और सुबह करीब 9 बजे अच्छी धूप खिलने के बाद लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। हालांकि ठंडी हवाओं ने सर्दी का सितम जारी रखा। अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन
हिसार में कब नीचे गया रात्रि तापमान
28 व 29 दिसंबर 2019 : 0.2 डिग्री सेल्सियस
26 दिसंबर 2018 : माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस
31 दिसंबर 2017 : 3.4 डिग्री सेल्सियस
23 दिसंबर 2016 : 4.4 डिग्री सेल्सियस
16 दिसंबर 2015 : 2.3 डिग्री सेल्सियस
21 व 27 दिसंबर 2014 : 1.8 डिग्री सेल्सियस
29 दिसंबर 2013 : माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस
23 दिसंबर 2012 : 1.8 डिग्री सेल्सियस
25 दिसंबर 2011 : 0.0 डिग्री सेल्सियस
22 दिसंबर 2010 : 2.6 डिग्री सेल्सियस
29 दिसंबर 1973 : माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस (अब तक का रिकॉर्ड)

हिसार में मंगलवार को पाला जमा। सुबह के समय बाडोपट्टी गांव के एक खेत में पौधे पर जमा पाला। ...बंसीला?- फोटो : Hisar