{"_id":"622e3ced495ed865c7511e69","slug":"in-comparison-to-the-number-of-students-and-staff-in-the-state-polytechnic-institute-the-building-is-small-even-rooms-are-not-available-for-lab-hisar-news-hsr626587984","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय बहुतनीकी संस्थान में विद्यार्थी व स्टाफ की संख्या की तुलना में बिल्डिंग पड़ी छोटी, लेब के लिए भी नहीं मिल रहे कमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय बहुतनीकी संस्थान में विद्यार्थी व स्टाफ की संख्या की तुलना में बिल्डिंग पड़ी छोटी, लेब के लिए भी नहीं मिल रहे कमरे
विज्ञापन
राजकीय बहुतनीकी संस्थान हिसार।
- फोटो : Hisar
हिसार। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हिसार की बिल्डिंग विद्यार्थियों की संख्या की तुलना में पर्याप्त नहीं रही है। बिल्डिंग की क्षमता करीब 2 हजार विद्यार्थियों की है, लेकिन इस संस्थान में करीब 3 हजार विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। विद्यार्थियों के साथ-साथ करीब 200 कर्मचारियों का स्टाफ है, जिनमें शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारियों व विद्यार्थियों की संख्या के आगे संस्थान की बिल्डिंग अब छोटी पड़ चुकी है। पिछले साल शुरू हुए दो नए कोर्स के लिए भी लैब बनाने के लिए बिल्डिंग में कमरे भी नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में संस्थान प्रबंधन को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि राजकीय बहुतनीकी संस्थान की शुरुआत वर्ष 1994 में हुई थी। शुुरुआत में सिर्फ पांच कोर्स शुरू हुए थे। इन शुरुआती पांच कोर्स के अनुसार ही बिल्डिंग का निर्माण हुआ था। इसके बाद साल दर साल संस्थान में कोर्स की संख्या बढ़ती गई व साथ ही विद्यार्थियों की संख्या भी बढ़ी। परंतु बिल्डिंग का विस्तार नहीं हो पाया।
निदेशालय को भेजा नए टीचिंग ब्लॉक का प्रस्ताव
राजकीय बहुतनीकी संस्थान में एक नया टीचिंग ब्लॉक के निर्माण का प्रस्ताव तकनीकी निदेशालय को भेजा गया है। निदेशालय से मंजूरी मिलते ही ब्लॉक निर्माण की अगली प्रक्रिया की शुरू की जाएगी। संस्थान प्रबंधन की ओर से एक तीन मंजिला टीचिंग ब्लॉक निर्माण करने की मांग की है। जिसकी एक मंजिल में 10 कमरे, 10 ऑफिस व लैब सहित अन्य कमरे बनाए जाएंगे।
अगले महीने शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया
सत्र 2022-23 की दाखिला प्रक्रिया अगले महीन में शुरू की जाएगी। जिसमें दसवीं व 12वीं पास छात्र संस्थान में चल रहे विभिन्न डिप्लोमा कोर्सेज के लिए आवेदन कर सकते हैं। अबकी बार भी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित होगी।
विज्ञापन
हर साल इस कोर्स में इतने होते हैं दाखिले
डिप्लोमा कोर्स सीटें उपलब्ध
मेकेनिकल इंजीनियरिंग 120
कम्प्यूटर इंजीनियरिंग 120
इलेट्रिक्ल इंजीनियरिंग 60
इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग 60
मेडिकल इलेक्ट्रोनिक्स 60
इंसट्रयूमेन्टेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग 60
फाइनेंस अकाउंट एंड ऑडिटिंग 60
फैशन टेक्नोलॉजी 60
फैशन डिजाइनिंग 60
टेक्सटाइल डिजाइन 60
टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी 60
टेक्सटाइल प्रोसेसिंग 60
सिविल इंजीनियरिंग 60
वर्जन:
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में 13 नियमित कोर्स करवाए जा रहे हैं, जिनमें करीब 3 हजार विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। हर साल करीब 800 विद्यार्थी दाखिला लेते हैं। विद्यार्थियों व कोर्स की संख्या के अनुसार हमारी मौजूदा बिल्डिंग छोटी पड़ गई है। हमें लैब के लिए भी कमरे नहीं मिल रहे। हमने संस्थान की तरफ से एक तीन मंजिला टीचिंग ब्लॉक निर्माण का प्रस्ताव निदेशालय को भेजा है।
अशोक कुमार, प्राचार्य, राजकीय बहुतनीकी संस्थान हिसार।