फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In a year of CM 11 made, not a single complete

एक साल में सीएम की 11 घोषणाएं, एक भी पूरी नहीं

Tue, 29 Dec 2015 12:36 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Tue, 29 Dec 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
In a year of CM 11 made, not a single complete

सीएम बनकर पहली बार हिसार पहुंचे मनोहर लाल खट्टर ने 29 दिसंबर 2014 को 11 घोषणाएं की थीं। इनमें से एक भी घोषणा पूरी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


सात घोषणाओं पर काम भी शुरू न होने के चलते पेंडिंग में रखा गया है। केवल चार पर काम चल रहा है।  पिछले 14 महीने में सीएम ने अब तक हिसार में 16 घोषणाएं की थीं, जिनमें से केवल एक ही पूरी हो सकी है।

हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने के बाद सीएम बने मनोहर लाल खट्टर 29 दिसंबर 2014 को पहली बार हिसार पहुंचे थे।

जनता की समस्याएं सुनने से पहले पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम ने जिले के लिए 11 घोषणाएं की थीं।

सीएम ने पिछले करीब 14 महीने में हिसार जिले के लिए 16 घोषणाएं की। जिसमें से केवल एक को ही पूरा किया जा सका है।

सबसे बड़ी घोषणा हिसार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट स्थापित करने की है। जिस पर इसके लिए निजी कंपनी से कंसलटेंसी मांगी गई हैं।

सबसे छोटी घोषणा वनवासी कल्याण आश्रम के लिए दस लाख रुपये की लागत से बनी एंबुलेंस प्रदान करना था। यह घोषणा भी अब तक पेंडिंग है। इस बारे में स्थानीय अधिकारियों ने प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


सिर्फ यह घोषणा हुई पूरी
सीएम मनोहर लाल की एक घोषणा को ही पूरा किया जा सका है। सीएम ने चार फरवरी को यह घोषणा की थी, जिसमें काबरेल गांव में श्रीकृष्णा गोशाला के कच्चे रास्ते को पक्का करने की मांग थी। करीब 67 लाख रुपये खर्च करते हुए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने इस काम को पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाईपास पर 80 प्रतिशत काम पूरा
प्रशासन ने सीएम की घोषणाओं पर चल रहे कार्यों के बारे में बताया कि साउथ बाईपास के लिए 14 करोड़ रुपये दिए गए थे, जिसमें करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। नारनौंद नगरपालिका को दो करोड़ रुपये जारी किए गए थे, जिसमें करीब 70 प्रतिशत काम पूरा गया है।

फाइलों में उलझे बड़े प्रोजेक्ट

सीएम की घोषणाओं में अधिकतर प्रोजेक्ट चंडीगढ़ मुख्यालय में अटके हैं। हिसार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट, डेयरी शिफ्टिंग, सॉलिड वेस्ट प्लांट, मल्टीलेवल पार्किंग, गौ अभ्यारण्य, उकलाना में कॉलेज और बस अड्डे से साउथ बाईपास को जोड़ने के लिए सड़क के प्रोजेक्ट को मुख्यालय से मंजूरी का इंतजार है। इन प्रोजेक्ट पर मुख्यालय से निर्णय होना है।


मुख्य सचिव ने ली थी रिपोर्ट
प्रदेश के मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने पिछले सप्ताह हिसार में अधिकारियों की मीटिंग ली थी, जिसमें सीएम की घोषणाओं की प्रोग्रेस रिपोर्ट तलब की गई थी। रिपोर्ट के बाद सीएस ने अधिकारियों को तेजी से काम पूरा कराने के निर्देश दिए। चंडीगढ़ में अटकी फाइल जल्द क्लीयर करने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed