फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Impact of strict police action: 39.7% drop in property crimes.

Hisar News: पुलिस की सख्ती का असर, संपत्ति अपराधों में 39.7 प्रतिशत की कमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Impact of strict police action: 39.7% drop in property crimes.
हिसार। जिले में पुलिस के सतत प्रयासों का असर अब अपराध के आंकड़ों में साफ दिखाई देने लगा है। वर्ष 2026 में (1 जनवरी से 25 जून) की अवधि में वर्ष 2025 की समान अवधि की तुलना में संपत्ति संबंधी अपराधों में 39.7 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। इस दौरान कुल 452 मामलों की गिरावट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता विकास ने बताया कि वर्ष 2025 की समान अवधि में संपत्ति संबंधी अपराधों के 1,138 मामले दर्ज हुए थे, जबकि वर्ष 2026 में यह संख्या घटकर 686 रह गई। इसे पुलिस की सतर्क निगरानी, त्वरित कार्रवाई और प्रभावी अपराध नियंत्रण रणनीति का परिणाम बताया गया है। एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि लगातार की गई कार्रवाई और निगरानी से संपत्ति संबंधी अपराधों में उल्लेखनीय कमी दर्ज हुई है।
विज्ञापन

मोटर वाहन चोरी में भी गिरावट
मोटर वाहन चोरी के मामलों में भी कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2025 में 366 मामले सामने आए थे, जबकि वर्ष 2026 में यह संख्या घटकर 279 रह गई। इस प्रकार 87 मामलों की कमी दर्ज हुई, जो 23.8 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य चोरी में सबसे बड़ी कमी
सामान्य चोरी के मामलों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2025 में 425 मामले दर्ज हुए थे, जबकि वर्ष 2026 में यह संख्या घटकर 190 रह गई। इस प्रकार 235 मामलों की कमी के साथ 55.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
सेंधमारी की घटनाओं में भी कमी
सेंधमारी के मामलों में भी उल्लेखनीय कमी आई है। वर्ष 2025 में 347 मामले दर्ज थे, जबकि वर्ष 2026 में यह संख्या घटकर 217 रह गई। इस प्रकार 130 मामलों की कमी दर्ज की गई, जो 37.5 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाती है।

लगातार निगरानी से मिला परिणाम
पुलिस के अनुसार संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई गई है, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है तथा रात्रि गश्त को अधिक प्रभावी बनाया गया है। तकनीक, खुफिया तंत्र और सक्रिय पुलिसिंग के कारण यह सुधार संभव हुआ है। पुलिस ने कहा कि आमजन के सहयोग से ही सुरक्षित और अपराधमुक्त हिसार की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed