{"_id":"65d85b6ceccdb55c1f02d4e7","slug":"impact-of-farmers-agitation-in-hisar-farmers-are-adamant-on-marching-to-khanauri-border-administration-alert-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में किसानों के आंदोलन का असर: किसान खनौरी बॉर्डर कूच करने पर अड़े; प्रशासन अलर्ट, माहौल तनावपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में किसानों के आंदोलन का असर: किसान खनौरी बॉर्डर कूच करने पर अड़े; प्रशासन अलर्ट, माहौल तनावपूर्ण
Fri, 23 Feb 2024 02:16 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:16 PM IST
सार
हिसार से खनौरी बॉर्डर जाने के लिए किसानों ने अपनी तैयारी कर रखी थी, सभी किसान राशन के साथ पूरे इंतजाम करके यहां से चले। ट्रैक्टर के साथ ट्रॉली के अंदर ही रहने का अस्थाई ठिकाना भी बनाया गया है।
विज्ञापन
किसान आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार के खेड़ी चौपटा के पक्के मोर्चे पर किसानों ने दोपहर 2 बजे आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने सड़क पर दोनों ओर बेरिकेड्स लगाए हुए हैं। मौके पर गाड़ियां भी अड़ा दी गई हैं। किसान कच्चे रास्तों की ओर से निकलने लगे ताे पुलिस ने वहां भी रोकने का प्रयास किया। पुलिस तथा किसानों के बीच काफी देर तक बहस हुई। इस बीच पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो किसानों ने भी पुलिस पर पथराव किया। जिसके बाद पुलिस पीछे हट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मी मौके से दौड़ते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। बाद में पुलिस कर्मियों ने भी किसानों पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस एलान को लेकर प्रशासन ने वीरवार को किसानों से बातचीत की थी। जिसमें समाधान नहीं निकल सका। किसान खनौरी बॉर्डर पर जाने की जिद पर अड़े रहे। प्रशासन ने मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। फायर ब्रिगेड की गाड़ी, वाटर कैनन, एंबुलेंस माैके पर पहुंची है।
विज्ञापन
खनौरी बॉर्डर जाने के लिए किसानों ने अपनी तैयारी कर रखी थी। सभी किसान राशन के साथ पूरे इंतजाम करके यहां से चले। ट्रैक्टर के साथ ट्रॉली के अंदर ही रहने का अस्थाई ठिकाना भी बनाया गया है। बॉर्डर पर पहुंच कर जो किसान नेताओं के आदेश होंगे, उसी के अनुसार काम किया जाएगा। अबकी बार किसान अपनी मांगे पूरी करवाए बगैर घर नहीं लौटेगा।
कमेटी में यह किसान हैं शामिल
इनमें विकास सिसर, कुलदीप खरड़, प्रधान अमन डाटा, रणवीर उमरा, सतीश राजली, जय नारायण, सुरेश, बिजेंदर, सुंदर, राकेश, मनीष, जगदीश, विकास, कृष्ण, मनजीत, सतीश, गोलू, अभिमन्यु, धर्मवीर, रामपाल, रणधीर, ओमप्रकाश, रामकुमार, कृष्णा मान, सुंदर, जोरा सिंह, कर्मवीर, संदीप, रोहतास, वारिस डाटा, जगदीप, राजेंद्र, संदीप, सुंदर पनिहारी, मनजीत, रामचंद्र, कृष्ण मसूदपुर, कुलदीप, काला गामडा, शिवलाल राजली, रामपाल, रवि, अनिल, सुनील राखी, प्रदीप ढांडा, सुरेश, रणधीर खेड़ी, दरबारा, अनिल, सूरजमल, सत्ता, कुलदीप पुनिया, आजाद, सोनू ,राम मेहर, रौनक, नफे सिंह, राजपाल, नरेश, मनोज, दीपक, महेंद्र खेड़ी, ओम प्रकाश, परवीन नाडा, विनोद दुहन, दीपक मोर, वीरेंद्र, मांगेराम, सिद्धू मिर्चपुर इत्यादि शामिल किए गए हैं।