फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   IMA keeping OPD closed in private hospitals in connection with assault of cardiologist in Hisar

Hisar: चिकित्सक के अपहरण और मारपीट का विरोध, आईएमए की निजी अस्पतालों में हड़ताल, आपातकालीन सेवाएं ठप

Thu, 12 Jan 2023 12:28 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 12 Jan 2023 12:28 PM IST
सार

आईएमए की हड़ताल के कारण सुबह से ही मरीज दवा लेने के लिए निजी अस्पतालों में भटकते रहे, लेकिन उन्हें उपचार नहीं मिला। ऐसे में मरीज नागरिक अस्पताल पहुंचे और अपना उपचार करवाया।

 

विज्ञापन
IMA keeping OPD closed in private hospitals in connection with assault of cardiologist in Hisar
हिसार में मंत्री डॉ. कमल गुप्ता से मिलते डॉक्टर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हिसार के मॉडल टाउन एक्सटेंशन में रहने वाले हृदय रोग विशेषज्ञ रविंद्र गुप्ता के साथ घर में घुसकर उनका अपहरण का प्रयास करने और मारपीट मामले में आईएमए ने गुरुवार सुबह सात बजे से निजी अस्पतालों में ओपीडी बंद रख रोष जताया। निजी अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं भी ठप है। जिस कारण मरीज इधर से उधर भटकते रहे। इसका असर नागरिक अस्पताल की ओपीडी पर दिखाई दिया। आईएमए का कहना है कि अगर आरोपी नहीं पकड़े गए तो हड़ताल बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन

 
शहर में करेंगे प्रदर्शन
आईएमए सचिव डॉ. संदीप कालरा ने बताया कि पुलिस को बुधवार तक का समय दिया था, लेकिन पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पाई। जिसके रोष स्वरूप आईएमए से जुड़े अस्पतालों में ओपीडी और आपातकालीन सेवाएं ठप की गई है। दोपहर करीब एक बजे आईएमए के सदस्य अग्रसेन भवन में एकत्रित होंगे। उसके बाद शहर में रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी आरोपी नहीं पकड़े गए तो शाम को बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। 
विज्ञापन


यह था मामला
पुलिस को दी गई शिकायत में न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन निवासी चिकित्सक रविंद्र गुप्ता ने बताया था कि उनका जिंदल चौक के पास अस्पताल है। अस्पताल के पास ही घर है। सोमवार सुबह छह बजे घर की घंटी बजी। घंटी की आवाज सुनकर पत्नी नीलम मुख्य दरवाजे पर गई लेकिन, वहां पर कोई नहीं मिला। उसके आठ मिनट बाद दोबारा से घंटी बजी। इस बार मैं दरवाजे पर गया और दरवाजा खोला, इसी दौरान दो युवकों ने पीछे से मुझे पकड़ लिया और मेरे साथ मारपीट की। जब शोर मचाया तो दोनों मौके से फरार हो गए। भागते समय उनकी बाइक की चाबी मौके पर गिर गई। आरोप है कि दोनों युवक चोरी और अपहरण करने की नीयत से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने दिए ठोस कार्रवाई के निर्देश  
हृदय रोग विशेषज्ञ रविंद्र गुप्ता के साथ घर में घुसकर मारपीट के मामले में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों को ठोस कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करने के सख्त निर्देश दिए है। हृदय रोग विशेषज्ञ रविंद्र गुप्ता से उनके घर मिलने पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने डीएसपी अशोक कुमार व थाना प्रभारी विनोद को मौके पर बुलाकर पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों पर घर मे घुसकर मारपीट करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दिल्ली नंबर की बाइक मौके से मिली है, जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। चिकित्सक रविंद्र गुप्ता ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि उनका जिंदल चौक के पास अस्पताल है। अस्पताल के पास ही घर है। सोमवार सुबह अज्ञात युवकों ने उनसे मारपीट की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed