फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   IIVER students go on strike

Hisar News: फीस बढ़ोतरी के विरोध में आईआईवीईआर के विद्यार्थी धरने पर डटे

Sun, 11 Feb 2024 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 11 Feb 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
IIVER students go on strike
लुवास हिसार के कुलपति कार्यालय के पास धरने पर बैठे बहु अकबुर संस्थान के बीवीएससी के विद्यार्थी।
हिसार। फीस बढ़ोतरी वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर आईआईवीआर बहु अकबरपुर के बीवीएससी विद्यार्थियों का लुवास कैंपस में धरना तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। विद्यार्थियों की मानें तो जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। हालांकि विद्यार्थियों की तरफ से लुवास प्रशासन को अल्टीमेटम दिया हुआ कि अगर सोमवार शाम तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वह भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बताया कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ वेटरनरी एजुकेशन एंड रिसर्च कॉलेज बहु अकबरपुर ने वर्ष 2019 बैच के विद्यार्थियों की फीस 45 प्रतिशत तक बढ़ा दी। इस कारण से विद्यार्थियों पर 7 लाख रुपये तक का आर्थिक बोझ आ गया है। जब संस्थान ने उनकी बात नहीं सुनी तो उन्हें अदालत का सहारा लेना पड़ा। तब से संस्थान उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। जब उन्होंने इसी शिकायत लुवास प्रशासन से की तो यहां से एक टीम भी बहु अकबरपुर गई, लेकिन संस्थान ने टीम के सामने विद्यार्थियों को अपना पक्ष भी नहीं रखने दिया। आखिरकार उन्हें लुवास में आना पड़ा। मगर जब यहां भी उनकी बात नहीं बनी तो उन्हें यहां धरना देना पड़ा।
विज्ञापन

हालांकि 10 फरवरी को विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ हुई बैठक के बाद 17 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा दी गई है। साथ ही उनके सेशन को लेट न होने का आश्वासन भी दिया गया है। विद्यार्थियों की मांग है कि उनकी परीक्षाएं, इंटर्नशिप व प्रेक्टिकल विश्वविद्यालय में ही करवाई जाए। कोर्ट का फैसला आने तक फीस बढ़ोतरी को लागू न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed