फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   IGNOU invited applications, PhD can be done in 24 subjects

Hisar News: इग्नू ने मांगे आवेदन, 24 विषयों में कर सकेंगे पीएचडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
IGNOU invited applications, PhD can be done in 24 subjects
हिसार। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने 2025 सत्र के पीएचडी कार्यक्रम के लिए आवेदन मांगे हैं। अंग्रेजी, हिंदी, वाणिज्य, शिक्षा, प्रबंधन, लोक प्रशासन, राजनीति विज्ञान, विधि, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवन विज्ञान सहित 24 विषयों के लिए पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

विद्यार्थी इग्नू की आधिकारिक प्रवेश पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) से पीएचडी के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार ओपन यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने का विचार कर रहे हैं वो इस प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी अनिवार्य है।
विज्ञापन

आरक्षित श्रेणियों अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग-गैर-क्रीमी लेयर/दिव्यांग व्यक्तियों के लिए 50% अंक होना अनिवार्य है। जिन लोगों ने पहले ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) या जूनियर रिसर्च फैलोशिप (जेआरएफ) उत्तीर्ण कर ली है, उन्हें सीधे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के आधार पर ही उनका दाखिला होगा। ऐसे आवेदकाें को समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे देश के निर्दिष्ट केंद्रों पर आयोजित इस तीन घंटे की परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्नों पूछे जाएंगे। प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। संबंधित विषय-विशिष्ट शोध समितियों द्वारा आयोजित साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed