अब तक करीब 13 हजार लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजी ओपी सिंह ने शुक्रवार को मिडटाउन ग्रेंड होटल में मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि अब तक करीब 13 हजार लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इनमें 1000 प्रतिभागियों को टी-शर्ट दी जाएंगी। वो भी ड्रॉ के जरिये। उन्होंने ब्रांड अंबेसडर बनाए गए ओमप्रकाश पहलवान को पहला चेस्ट नंबर जारी करते हुए कहा कि वे उम्रदराज होने पर भी हैरतअंगेज दौड़ लगाते हैं। उन्होंने कहा कि 11 नवंबर की शाम सीएम मनोहर लाल खट्टर हिसार में होंगे। उनका प्रयास होगा कि वह मैराथन में भाग लें। कलाकार पंडित जसराज और किरण सहगल को लाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि रास्ता खराब होने की वजह से मैराथन का रूट बदला गया है। इस मौके पर एसपी अश्विन शैणवी और डॉ. अजय कुमार मौजूद थे।
भगाना और लाडवा के सरपंचों सहित सैकड़ों ने लगाई आईजी के साथ दौड़
आईजी ओपी सिंह का मैराथन कारवां चौथे दौर मे गांव सुल्तानपुर पहुंचा। कारवां में भगाना व लाडवा के सैकड़ों युवा पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। लाडवा के नंबरदार शमशेर सिह व भगाना के सरपंच शक्ति सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। लगभग 6 किलोमीटर का फासला तय कर मैराथन कारवां सुलतानपुर पहुंचा। सुलतानपुर में गांव के सरपंच प्रतिनिधि सुरेन्द्र, खाप प्रधान धारा सिंह, सुजीत कुमार, मास्टर अजित सिंह, महंत संतोष नाथ सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने जोरदार स्वागत किया।
खस्ता हाल सड़क बनी परेशानी
एक गांव को दूसरे गांव से जोड़ने वाली सड़कों के खस्ता हालात ने पुलिस प्रशासन की तैयारियों पर पानी फेर दिया है। स्वर्ण जयंती के चलते मैराथन के लिये आईजी ओपी सिंह ने शहर के प्रबुद्ध लोगों के साथ मिलकर करीबन 42 किलोमीटर का रोड मैप तैयार किया। मैराथन आयोजन की टीम ने इस मैप के अनुसार जब सड़कों पर दौड़ना आरंभ किया तो पता चला कि कुछ सड़कों की हालत बहुत खराब है। इसके चलते मैराथन आयोजन की टीम को मजबूरन अपने मैप में व्यापक रूप से फेरबदल करना पड़ा।
चार वर्गों में बांटी गई दौड़
मैराथन में अब 21 और 42 किलोमीटर की दूरी को तय करने के लिए विभिन्न टुकड़ों में बांटा जाएगा और जिस मार्ग से मैराथन को शुरू किया गया, उसी मार्ग से ही दौड़ने वाले वापस आएंगे। उन्होंने बताया कि हिसार मेें मैराथन की दौड़ चार वर्गों में बांटी गई है। पहली मैराथन 5 किलोमीटर की, दूसरा वर्ग 11 किलोमीटर, तीसरा वर्ग 21 किलोमीटर तथा चौथा वर्ग 42 किलोमीटर का होगा।