{"_id":"64ff68efed7e139b4c0ad858","slug":"if-water-bill-is-not-linked-to-ppp-then-connection-will-be-cut-hisar-news-c-21-hsr1020-216947-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पीपीपी से नहीं जोड़ा पानी का बिल तो कटेगा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पीपीपी से नहीं जोड़ा पानी का बिल तो कटेगा कनेक्शन
Tue, 12 Sep 2023 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
हिसार। पेयजल कनेक्शन को पीपीपी (परिवार पहचान पत्र) से लिंक करवाने में उपभोक्ता रुचि नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में जनस्वास्थ्य विभाग ने उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने की तैयारी कर ली है। जनस्वास्थ्य विभाग ने 15 सितंबर तक पानी कनेक्शन को पीपीपी से लिंक करवाने की अपील की है। उपभोक्ता को परिवार पहचान पत्र लाना होगा।
जनस्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शहर में अभी तक 28 हजार उपभोक्ताओं ने पानी कनेक्शन को पीपीपी से लिंक करवाया है। जबकि 21 हजार उपभोक्ता अभी भी बाकी है। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक पानी कनेक्शन को पीपीपी से लिंक नहीं करवाया है तो वह जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक जाकर करवा सकता है। पानी कनेक्शन को पीपीपी से लिंक करवाने के लिए उपभोक्ता जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय नहीं जा सकते हैं तो वह फोन पर भी करवा सकते हैं। इसको लेकर जनस्वास्थ्य विभाग ने मीटर रीडर ईश कुमार का मोबाइल नंबर 9255406630 जारी किया है। ऐसे में उपभोक्ता घर बैठे भी पानी कनेक्शन को पीपीपी से लिंक करवा सकते हैं।
पानी कनेक्शन को पीपीपी से लिंक करवाने के लिए उपभोक्ता रूचि कम दिखा रहे हैं। ऐसे में उनका कनेक्शन कट सकता है। 15 सितंबर तक सभी उपभोक्ता कनेक्शन को लिंक करवाएं, जो कार्यालय नहीं आ सकते हैं वह फोन पर भी लिंक करवा सकते हैं। - कंवरपाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग