फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   If the Western Disturbance became active

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
If the Western Disturbance became active
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार को दोपहर बाद प्रदेश के कई जिलों में लोगों को भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिली। प्रदेश के पश्चिम, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण व दक्षिण पूर्व के जिलों में धूलभरी हवाओं के चलने के साथ-साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। वहीं हिसार में अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा।
विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग के नारनौल स्थित सब सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि यह कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ है, यही वजह है कि इसका असर कुछ ही जिलों में हुआ। यूं तो 21 मई को भी तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। लेकिन 22 मई को सुबह एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से 23 व 24 मई को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में धूलभरी हवाओं के साथ-साथ बारिश आने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में 5 डिग्री से ज्यादा की गिरावट आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

वर्तमान में मरूस्थलीय पश्चिमी शुष्क गर्म हवाओं का प्रभाव मैदानी राज्यों पर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर लगातार जारी है, जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 19 मई की रात को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश करने से पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी पाकिस्तान पर प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण बन गया, जिसके असर से शुक्रवार को दोपहर बाद हरियाणा के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक व सोनीपत में अनेक स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं। हालांकि दिन का तापमान प्रदेश के 11 जिलों में 45 डिग्री से अधिक रहा और लू ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान की स्थिति (डिग्री सेल्सियस में)
हिसार-47.5
गुरुग्राम- 47.4
फरीदाबाद-46.6
झज्जर-46.6
जींद-46.4
भिवानी-46.2
महेंद्रगढ़-46.2
रोहतक एडब्ल्यूएस- 46.0
सिरसा एडब्लयूएस- 45.9
सोनीपत- 45.7
फतेहाबाद-45.4
कैथल-45.0
कुरुक्षेत्र-43.3
पंचकूला-42.1
अंबाला-41.9
करनाल-41.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed