फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   If the practice of sports was banned due to Corona, the daughters of Mangali took over the field

कोरोना से खेल के अभ्यास पर रोक लगी तो मंगाली की बेटियों ने खेत में संभाला मोर्चा

Sun, 29 Mar 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
If the practice of sports was banned due to Corona, the daughters of Mangali took over the field
ममता। - फोटो : Hisar
कोरोना के कारण खिलाड़ियों के अभ्यास पर रोक लगी तो मंगाली की बेटियों ने खेत में मोर्चा संभाल लिया है। कई बेटियां अपने घरों में ही फुटबाल खेल रही हैं तो कई घर का खर्चा चलाने के लिए दूसरों के खेतों में काम कर रही हैं। इनमें नेशनल खिलाड़ी सपना, मंजू, ममता, रविना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

दरअसल, कोरोना वायरस से बचाव को लेकर 14 अप्रैल तक देश लॉकडाउन है। हर कोई अपना बचाव करने के लिए घरों में कैद है, लेकिन इन दिनों मंगाली की बेटियां गांव की ढाणियों के खेतों में काम कर रही हैं। सुबह से शाम तक यहां की बेटियां खेतों में काम करती नजर आती हैं।
विज्ञापन

अधिकतर बेटियां हैं गरीब परिवार से
मंगाली में 100 से ज्यादा बेटियां फुटबाल खेलती हैं। इनमें से अधिकतर नेशनल स्तर पर देश की झोली में पदक डाल चुकी हैं। वहीं अधिकतर बेटियां भी गरीब परिवार से हैं। ऐसे में घर का खर्चा चलाने के लिए बेटियां दूसरों के खेतों में मजदूरी करती हैं। खासतौर पर गेहूं कटाई के समय बेटियां समय निकालकर खेतों में काम करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर जीत चुकीं पदक
मंगाली की बेटियों ने खेलों में देश में इतिहास रच दिया है। यहां की बेटियों ने नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर पदक हासिल कर देश का नाम रोशन किया है। वहीं मंगाली की बेटियों की उपलब्धियों को देखते हुए मंगाली के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल को मॉडल स्पोर्ट्स स्कूल बनाया गया है। अब यहां सरकार की तरफ से खिलाड़ियों को सुविधाएं दी जाएंगी।
वर्जन
स्कूल में फुटबाल का अभ्यास बंद है। मगर कई खिलाड़ी घर पर ही फुटबाल खेल रही हैं तो कई खिलाड़ी खेतों में भी काम कर रही हैं।
- नरेंद्र कुमार, कोच, फुटबाल

सपना।

सपना।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed