{"_id":"6772f5b2847807ce3608e5f9","slug":"if-the-dj-played-loudly-tonight-and-created-a-ruckus-it-would-be-costly-hisar-news-c-21-hsr1020-535212-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आज रात तेज आवाज में बजाया डीजे और किया हुड़दंग तो पड़ेगा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आज रात तेज आवाज में बजाया डीजे और किया हुड़दंग तो पड़ेगा भारी
Tue, 31 Dec 2024 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 31 Dec 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
हिसार। नववर्ष की पूर्व संध्या पर मंगलवार को हुड़दंगियों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। नए साल के स्वागत में होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रमों में तेज आवाज में डीजे बजाने पर भी पाबंदी रहेगी। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने सभी थाना प्रभारियों को कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर में कई जगह कार्यक्रम हैं। नए साल का जश्न मनाते समय डीजे बजाया जाता है और कई शरारती तत्व हुड़दंगबाजी करते हैं। इनसे निपटने के लिए पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। तय मानकों से अधिक आवाज में डीजे बजाया तो कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी और थाना प्रभारी शहर में गश्त करते रहेंगे। उन्होंने आमजन से अपील की है कि नववर्ष उत्सव को धूमधाम से और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए जिले के सभी थाना, चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। वे अपने अधिकार क्षेत्र में होटल, बार, धर्मशाला, पार्क, सिनेमा हॉल, मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर कड़ी निगरानी रखेंगे। इसके अलावा पीसीआर और राइडर अपने अपने एरिया में प्रभावी पैट्रोलिंग करेंगे। वहीं खुफिया तंत्र के अलावा सादे कपड़ों में पुलिस व महिला पुलिस कर्मचारियों की विशेष टीमें अलग-अलग एरिया में गश्त करेंगी। तेजगति से वाहन चलाने वाले और शराब पीकर वाहन चलाने वालों से सख्ती से निपटने के लिए स्थाई नाकों के अलावा अलग से नाकाबंदी की जाएगी।

रूबीना।- फोटो : mathura
विज्ञापन