Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   If the day's temperature is higher than normal, the night's will be lower; the western disturbance will become active from today.

Hisar News: दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा तो रात का कम, आज से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
If the day's temperature is higher than normal, the night's will be lower; the western disturbance will become active from today.
हिसार। शहर में दिन का तापमान सामान्य से अधिक और रात का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। इस कारण से दिन में गर्मी व रात के समय ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं मंगलवार को एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे मौसम में बदलाव आने की संभावना है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह मौसम साफ रहा। हालांकि सुबह हल्की ठंड का अहसास हुआ लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी होने लगी। हालांकि दिन ढलने के बाद मौसम में फिर से बदलाव आने लगा और हल्की ठंड शुरू हो गई जो देर रात बढ़ती गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे रहा।
विज्ञापन

--------------
खबर पर लिया संज्ञान, पानी का करवाया छिड़काव
उधर नगर निगम प्रशासन ने अमर उजाला की खबर पर संज्ञान लिया और सोमवार को प्रदूषण से राहत दिलवाने के लिए स्प्रिंकलर मशीन से शहर में पानी का छिड़काव करवाया गया। इस दौरान निगम ने गाड़ियों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में पानी का छिड़काव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
सरकारी आंकड़ों में शहर में प्रदूषण सामान्य
उधर सरकारी आंकड़ों में अभी भी शहर में प्रदूषण की सिथति सामान्य बनी हुई है। दिनभर शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 के नीचे बना रहा। दिन चढ़ने के साथ-साथ इसमें गिरावट आती रही। सुबह 7 बजे यह 156 दर्ज किया गया, जबकि दोपहर 12 बजे 149 और शाम 5 बजे 145 रहा। हालांकि सरकारी आंकड़ों में पीएम 2.5 अभी भी गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed