फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   If the day temperature drops, then the night increases

दिन का तापमान गिरा तो रात का बढ़ा

Thu, 06 Feb 2020 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
If the day temperature drops, then the night increases
पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को भी हल्के बादल छाए रहे। हालांकि वीरवार से मौसम बिल्कुल साफ होने की संभावना है। बुधवार को दिन के तापमान में गिरावट तो रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान दिन का तापमान सामान्य से दो व रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। हरियाणा कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 10 फरवरी तक मौसम खुश्क रहेगा। इस दौरान रात के तापमान में हल्की गिरावट आएगी। वहीं कहीं-कहीं तड़के व देर रात को धुंध छा सकती है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह मौसम साफ था। इस वजह से सुबह ही धूप निकल आई। मगर बीच-बीच में हल्के बादल भी आते रहे। दिन भर तेज गति से हवाएं भी चली। मगर धूप निकलने के कारण इनका ज्यादा असर नहीं हुआ। मगर दिन ढलने के साथ ही इन हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन

चार दिनों से न्यूनतम तापमान में हो रही बढ़ोतरी
पिछले चार दिनों से रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके बावजूद रात का तापमान सामान्य से नीचे ही चल रहा है। एक फरवरी को न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस था। पिछले दस वर्षों में ऐसा दूसरी बार हुआ, जब फरवरी में न्यूनतम तापमान इतना कम रहा है। इससे पहले 9 फरवरी 2012 को न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि एक फरवरी के बाद से न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में उतार-चढ़ाव
तिथि-अधिकतम-न्यूनतम
05 फरवरी-19.0-6.2
04 फरवरी-21.6-4.8
03 फरवरी-20.2-3.5
02 फरवरी-18.5-3.0
01 फरवरी-18.5-2.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed