फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   If the Chief Minister continues to give priority to development, the Urban Local Bodies Minister said - Keep self-respect ahead of development

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री बोले-स्वाभिमान को विकास से रखो आगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
If the Chief Minister continues to give priority to development, the Urban Local Bodies Minister said - Keep self-respect ahead of development
हिसार। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को करनाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में वीसी के माध्यम से प्रदेश की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विकास को प्राथमिकता देते हुए कहा कि जिस देश व प्रदेश का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा, वहां की आर्थिक स्थिति मजबूर होगी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने स्वाभिमान को विकास से आगे रखने को कहा। उन्होंने कहा कि हम एसवाईएल के लिए तो मर रहे हैं, पंजाब व हरियाणा लड़ रहे हैं। मगर पाकिस्तान ने जो 78 हजार वर्ग किलोमीटर की जमीन पर कब्जा किया हुआ है, उसका क्या होगा। इसके लिए देश या प्रदेशवासी आवाज क्यों नहीं उठाते। ऐसे ही 1962 में चीन ने 38 हजार वर्ग किलोमीटर जमीन हड़प ली, उस पर हम लोग क्यों नहीं बोलते।
विज्ञापन

स्वाभिमान बड़ा या विकास बड़ा
निकाय मंत्री ने कहा कि छह माह पहले यूएनओ में छह भाषाओं को मान्यता मिली हुई थी। सातवीं भाषा के रूप में हिंदी को मान्यता मिली है तो स्वाभिमान बड़ा या विकास बड़ा। एक नौकर फाइव स्टार होटल में काम करता है तो बढ़िया या एक ऐसा आपका टूटा फूटा घर, जिसके आप मालिक हो और स्वाभिमान से रहते हो। कौन सी चीज बढ़िया है, जोर से बोलिए। इस पर वहां मौजूद अधिकारी बोले-स्वाभिमान।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश का नागरिक गौरवशाली इतिहास को याद करके आवाज नहीं उठाता
डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि 600 साल पहले बाबर आया और उसने राम मंदिर तोड़ा। 600 साल से हम जिल्लत की जिंदगी जी रहे थे। देश आजाद हो गया, लेकिन हमारे इष्ट देव जिनका मंदिर एक आतंकी ने तोड़ा, इसे हम बर्दाश्त कर रहे हैं, पिछले 75 साल से। यह बड़े शर्म की बात है, स्वाभिमान की बात है। इसके बाद हमने मामले को गंभीरता से लिया और राम मंदिर को लेकर मार्ग प्रशस्त हुआ। प्रश्न मंदिर का नहीं है। प्रश्न ये ही आप आजाद बैठे हैं, लेकिन देश का नागरिक देश के गौरवशाली इतिहास को याद करके आवाज नहीं उठाना चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed