फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   If BJP is proud of its work, then it should conduct elections through ballot papers: Rao Narendra Singh

भाजपा को अपने कामों पर घमंड है तो मतपत्र से कराए चुनाव : राव नरेंद्र सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
If BJP is proud of its work, then it should conduct elections through ballot papers: Rao Narendra Singh
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  राव नरेंद्र मीडिया से बातचीत करते हुए।
हिसार। कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा को अपने कामों पर घमंड है तो मतपत्र से चुनाव कराए। वह दिन दूर नहीं जब पार्टियां चुनाव का बहिष्कार शुरू कर देंगी। निष्पक्ष चुनाव नहीं होंगे तो क्या फायदा होगा। देश में गृहयुद्ध हो जाएगा। दूसरे देशों की तरह से लोग सड़कों पर आ जाएंगे। कांग्रेस के समय भी ईवीएम थी लेकिन कभी किसी को शक नहीं था। कांग्रेस गड़बड़ी करती तो भाजपा कभी सत्ता में नहीं आ पाती। किस तरह से वोट चोरी की गई उसका साफ उदाहरण हमारे सामने हैं।
विज्ञापन


हिसार में सेक्टर 13 में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि एक साजिश के तहत महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून को खत्म किया जा रहा है। गरीबों को रोजगार की गारंटी को छीना जा रहा है। महात्मा गांधी के नाम पर बने इस कानून को केंद्र सरकार ने बदल दिया। इसे थोपने का प्रयास किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के चुनाव में गठबंधन को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष फैसला लेंगे। मेरी निजी राय है कि सभी को मिलकर लड़ना चाहिए। एकजुट होकर भाजपा को हराना चाहिए।
विज्ञापन


राव नरेंद्र ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू कराकर हरियाणा को एसवाईएल का पानी दिलाना चाहिए। केंद्र में भाजपा की सरकार है और हरियाणा में भी भाजपा की सरकार है। ऐसे में भाजपा को इसका समाधान कराना चाहिए। एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि बृजलाल ग्रामीण जिला अध्यक्ष हैं। सभी को यह मानना चाहिए, जिले के कार्यक्रम में सभी को हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बजट में किसी भी वर्ग के लिए कोई योजना नहीं है। पिछले साल के बजट में काफी योजनाएं थी ,जिन पर अब तक काम नहीं हो सका। लच्छेदार बातों से अच्छा बजट नहीं बनता। आम लोगों को फायदा पहुंचाने वाली अच्छी योजनाओं से अच्छा बजट बनता है। यह पूरी तरह नीरस बजट है।

इसी माह नियुक्त होंगे ब्लॉक अध्यक्ष

संगठन सृजन में सभी जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जा चुके हैं। संगठन के हिसाब से 33 जिलों में से 26 की कार्यकारिणी भी बन चुकी है। खंड स्तर पर कार्यकारिणी व पदाधिकारी बना रहे हैं। इसी माह ब्लाॅक अध्यक्ष बनाएंगे। करीब 11 साल बाद प्रदेश में जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।


पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करने वालों को सहन नहीं किया जाएगा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि अनुशासन के बिना पार्टी, घर या संस्था नहीं चल सकती है। हमने कांग्रेस ने अनुशासन की शुरुआत की है। हरियाणा में अनुशासनहीनता करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा-लोकसभा चुनाव के लिए अगर किसी नेता को कोई दिक्कत है तो वह पार्टी में आकर अपनी बात रखें। मीडिया में जाकर पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करने वालों को सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed