फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ICAR will research on white fly,taken feedback from farmers

किसानों से फीडबैक लिया अब सफेद मक्खी पर रिसर्च करेगा आईसीएआर

Fri, 18 Dec 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Fri, 18 Dec 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
ICAR will research on white fly,taken feedback from farmers
प्रधानमंत्री निर्देश पर इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर सफेद मक्खी पर रिसर्च कराएगा। किसानों से इस बीमारी के बारे में फीडबैक लिया गया है। जल्द ही पूरी रिपोर्ट तैयार कर इस पर स्टडी शुरू की जाएगी। किसानों की बेहतरी के लिए नए शोध उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन


आईसीएआर के उप महानिदेशक प्रो. कृष्ण मुरारी लाल पाठक ने एनआरसीई में वीरवार को शुरू हुए 22वें राष्ट्रीय सम्मेलन विबकॉन के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भारत के पास विश्व की दो प्रतिशत भूमि पर 17 प्रतिशत मानव आबादी व करीब 15 प्रतिशत पशु आबादी है।  इसके बावजूद हम बीते 10 वर्षों से दूध उत्पादन में विश्व भर में नंबर एक हैं। देश में 18 कृषि जलवायु जोन हैं।
विज्ञापन


पशुओं की संख्या भी भारत में सबसे ज्यादा है। प्रकृति की ही देन है कि यहां अच्छी नस्लें हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझाव के बाद देशभर के सभी 18 कृषि जलवायु जोन में आईसीएआर टीम गई। करीब दो माह में किसानों से बातचीत कर वहां की समस्याओं की जानकारियां जुटाई हैं। आईसीएआर अपनी रिसर्च में इन समस्याओं को शामिल करेगा। पशुओं के लिए अच्छी नस्ल, अच्छा चारा, बीमारियों की रोकथाम के लिए वैक्सिन पर रिसर्च होगा। आईसीएआर में खुर पका, ब्रुसोलोसिस और वन हेल्थ वन वर्ड पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफेद मक्खी

जलवायु जोन की हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के कुछ हिस्से की बैठक करनाल में हुई। बैठक में सफेद मक्खी की समस्या उभरकर सामने आई है। इसके लिए व्यापक स्तर पर रिसर्च की जाएगी। किसानों की समस्याओं का निदान करने के लिए व्यापक स्तर पर काम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed