फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   I am sending in writing whatever those who have done.

जिन्होंने जैसा किया है, लिखकर भेज रहा हूं : रणजीत चौटाला

Mon, 10 Jun 2024 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 10 Jun 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
I am sending in writing whatever those who have done.
हिसार में पत्रकारों से बातचीत करते बिजली मंत्री रणजीत चौटाला। 
हिसार। प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने लोकसभा चुनाव में भितरघात पर कहा कि जिन्होंने जो-जो किया, उन सबके बारे में लिखकर भेज रहा हूं। जो कहना है, पार्टी हाईकमान से ही कहूंगा। बाहर किसी ने नहीं कहूंगा। भितरघात क्या होता है, इस शब्द पर मैं कुछ नहीं कहूंगा। मैंने जयचंदों का जिक्र किया है। जयचंद हिंदुस्तान में हमेशा से रहे हैं। वे सोमवार को अग्रसेन भवन में कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में कम वोट मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोगाें ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट दिए। मेरी विश्वसनीयता को वोट दिए। मेरे कार्यकर्ताओं ने मुझे वोट दिए। अब भी 5 लाख से अधिक वोट आए। हर विधानसभा में 60,000 से ज्यादा वोट आए, यह छोटा वोट नहीं है।
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए यह बैठक की है। यह न समझें कि हम चुनाव हारे हैं। जनता के दिलों में हम आज भी हैं। जनता ने हमारा खूब साथ दिया। हार-जीत होती रहती है। विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं रानियां से विधानसभा चुनाव लड़ूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल
इधर, सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में रणजीत चौटाला एक कार्यकर्ता से बातचीत कर रहे हैं। इसमें वह कुछ भाजपा नेताओं पर चुनाव में सहयोग नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं। साथ ही यह भी कह रहे हैं कि मैं इनकी खिंचाई करवाऊंगा। हालांकि सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में बिजली मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वायरल ऑडियो मेरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed