फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   I am CPS, mind talking...

कैसे बोल रहे हो मैं सीपीएस हूूं...

Fri, 20 Nov 2015 12:56 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Fri, 20 Nov 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
I am CPS, mind talking...
नगर निगम की सदन की बैठक में वीरवार को जमकर हंगामा हुआ। मिलगेट रोड के निर्माण के लिए पिछले चार दिनों से धरने पर बैठे पार्षदों के समर्थन में कांग्रेस, निर्दलीय व इनेलो के पार्षदों ने मीटिंग का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन


सांसद दुष्यंत चौटाला व बरवाला के विधायक वेद नारंग ने भी मीटिंग का बहिष्कार कर दिया। धरना देने वाले पार्षद मानसिंह चौहान ने विधायक एवं सीपीएस को खूब खरी-खरी सुनाई।
विज्ञापन


पार्षद ने कहा कि विधायक जी अब आपको यह तक नहीं पता कि यह सड़क किस विभाग के अंडर आती है। जब वहां वोट मांगने जाते और लोगों के घरों में बैठकर चाय पीते तो आपको गलियां कैसे पता चल जाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर डॉ. कमल गुप्ता भड़क गए और कहा कि आप किस से बात कर रहे हो मैं सीपीएस हूं। पार्षद ने कहा कि यह तो पांच साल में पता चल जाएगा जब काम नहीं करवाओगे तो जनता इसे नीचे टिका देगी।

सीपीएस ने कहा कि मैं इलेक्टेड हूं आप तरीके से बात कीजिए। इस पर पार्षद के समर्थन में डिप्टी मेयर भीम महाजन खड़े हो गए। उन्होंने कहा गुप्ता साहब हम भी इलेक्टेड हैं सलेक्टेड नहीं। जैसा आप सम्मान करोगे वैसा ही पाओगे। मानसिंह ने कुछ गलत नहीं कहा।

विधायक जी आपकी हाजिरी मारण लाग रहा है यो
सदन की बैठक का बहिष्कार करने के बाद जब डीसी ने धरने पर बैठे पार्षद मानसिंह चोहान, अनीता रानी व अजीत सिंह की मांगे सुनीं और उन्हें मार्केट कमेटी को मिलगेट रोड ट्रांसफर कर जल्द ही बनवाने का आश्वासन दिया तो दोबारा मीटिंग शुरू हुई।

मीटिंग केवल मिलगेट रोड की एजेंडा पास करने की शर्त पर शुरू हुई कि केवल एक प्रस्ताव के अलावा कोई प्रस्ताव नहीं पढ़ा जाएगा। मीटिंग हाल में पहुंचते ही पार्षद आपस में एक दूसरे की टांग खींचने लगे। बीजेपी पार्षदों ने कहा सारे प्रस्ताव पास हैं।

विपक्षी पार्षदों ने विरोध किया। इस पर पार्षद राजपाल मांडू ने कर्मबीर ढिल्लो के लिए कहा कि विधायक जी इस भाई की जरूर सुनियो, बात पक्की कर दो आपकी हाजिरी मारण लाग रहा है यो।

ढिल्लो बोले इनेलो वालों के चक्कर में मत पड़
पार्षद मानसिंह चौहान के समर्थन में जब डिप्टी मेयर भीम महाजन बोलने लगे तो कर्मबीर ढिल्लों ने आवाज लगाई भीम भाई इनेलो वालों के चक्कर में ज्यादा ना पड़ गात (बॉडी) तुड़वा देंगे तेरा।


इस पर पार्षद राजपाल मांडू भड़क गए। बोले हम भगोड़े नहीं है। भगोड़े आखिर बोल ही क्यूं रहे हैं।

विधायक जी ‘आप हलके से बाहर काम नहीं करवाते’
पार्षद राजपाल मांडू ने मीटिंग में विधायक एवं सीपीएस कमल गुप्ता से पूछा कि साहब निगम अधिकारी कहते हैं कि आप हलके से बाहर शहर में कोई काम नहीं करवाते।

वे कहते हैं कि सीपीएस की अनुमति नहीं है। आप के यहां बता तो दो कि आखिर ऐसा क्यों है। इस पर विधायक ने कहा ऐसा कुछ नहीं है ये आपको गलत बता रहे हैं मैं समान विकास में विश्वास रखता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed