फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Huts burnt due to massive fire in Hisar of Haryana

हिसार में हादसा: सिलिंडर लीक होने से लगी भीषण आग, 150 झुग्गियां जलकर राख, बच्चा जिंदा जला

Sat, 11 Jun 2022 06:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 11 Jun 2022 06:44 PM IST
सार

तेज हवाओं और धमाके के साथ सिलिंडर फटने से आग बुझाने में दिक्कत आई। आठ फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Huts burnt due to massive fire in Hisar of Haryana
हिसार में आग लगने से जली झोपड़ियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार शहर के सेक्टर 16-17 में शनिवार शाम सिलिंडर लीक होने से झुग्गियों में भीषण आग लग गई। झुग्गियों में रखे सिलिंडरों के धमाके के साथ फटने से कुछ ही मिनटों में आग चारों ओर विकराल रूप से फैल गई। आग लगने से करीब 150 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। चार साल के बच्चे की भी जलने से मौत हो गई। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


आग लगने की सूचना पर शहर के अलावा आसपास से आठ फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को तेज हवाओं के चलने के कारण आग बुझाने में काफी मुसीबतें झेलनी पड़ी। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के सेक्टर 16-17 में विश्वासपुरम कॉलोनी के पास खाली जगह पर अन्य राज्यों से आए हुए लोग अपने परिवार के साथ झुग्गियां बनाकर रह रहे हैं। इनमें ज्यादातर लोग बिहार के निवासी हैं। शनिवार को यह लोग मजदूरी के लिए गए हुए थे। इन परिवारों के बच्चे झुग्गियों में ही थे। शाम चार बजे अचानक झुग्गियों से आग की लपटें निकलने लगीं।

यह देख झुग्गियों में मौजूद बच्चे व अन्य लोग निकलकर बाहर की तरफ भागे। साथ ही उन्होंने मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ लोग आग से अपना सामान तो कुछ अपने बच्चों को बचाने दौड़े। आग देखकर आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना पाकर हिसार से चार, हांसी से दो, बरवाला व आमदपुर से एक-एक गाड़ी मौके पर पहुंची।


मगर, तेज हवाओं के कारण आग बुझाने में दिक्कत आ रही थी। वहीं, इसी बीच झुग्गियों में रखे सिलिंडर भी फटने लगे। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो कम से कम  धमाके के साथ10 सिलिंडर फटे। इससे आग और ज्यादा भड़क गई। इस कारण से दमकलकर्मियों को एक बार पीछे भी हटना पड़ा।

जब आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया, तो दमकल व पुलिस कर्मियों ने मौके पर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान एक चार साल के बच्चे का जला हुआ शव मिला। शव की शनाख्त बिहार के दरभंगा जिला निवासी मनोज मुखिया के चार वर्षीय बेटे मानंद के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed